February 23, 2025

अखिल भारतीय भ्रष्टाचार निर्मूलन संघर्ष समिति की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन

0
2 (4)
Spread the love

Faridabad News : अखिल भारतीय भ्रष्टाचार निर्मूलन संघर्ष समिति की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप पाटिल बाबा खण्डापुरकर की अध्यक्षता में राष्ट्रीय सचिव ललित गोस्वामी की देखरेख संपन्न हुई जिसमें संगठन को और शक्तिशाली बनाने पर चर्चा की गई।

श्री पाटिल ने कहा कि हम देश हित में कार्य कर रहे है,देशहित सर्वोपरि है। भ्रष्टाचार को जड़ से मिटाना ही हमारा उदेश्य है। हिन्दुस्तान के हर राज्य में एनआरसी यानि भारत की नागरिकता का प्रमाण देना जरूरी है ताकि जो गलत ढग़ से हमारे देश में प्रवेश कर गए है उन्हें वापिस जाना ही होगा अन्यथा उनका वोट का अधिकार छीन लेना चाहिए। 17 सितंबर को मराठा मुक्ति संग्राम दिवस का भी सबको निमंत्रण देता हूं तथा हम यहां शहीद-ए-आजम भगत सिंह के पोते यादवेन्द्र सिंह सन्धू जी को लातूर में मराठा मुक्ति संग्राम दिवस के लिए खासतौर पर निमंत्रण देने आए है।

इस मौके पर शरद सिंह ठाकुर राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष,मिथुन वर्मा राष्ट्रीय संघटक सचिव, मनोज पाठक राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, अनिल मिश्रा प्रदेशाध्यक्ष झांरखण्ड, आर.सी शर्मा प्रदेशध्यक्ष जम्मू कश्मीर, राजेश वर्मा प्रदेशाध्यक्ष हरियाणा, डाक्टर पोतदार प्रदेश कार्यकाारिणी अध्यक्ष,डाक्टर सैल झांरखण्ड दीपक निशाद,संदीप लांजेकर व संजय दत्ता राष्टीय कार्यकारिणी सदस्य, पूर्व पार्षद नरेश गौसांई, संजय दत्ता, सतीश अरोड़ा, आचार्य संतोष जी महाराज, पीयूष गोस्वामी,हिमांक,पराग, उत्सव गोस्वामी, ऋषि दत्ता, रितेश गोस्वामी, सुनील तलवार,बन्टु आदि लोग उपस्थित थे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *