February 22, 2025

डीएवी शताब्दी कॉलेज में अंतराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन

0
62
Spread the love

डी ए वी शताब्दी कॉलेज में  अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर  विभिन्न कार्यकर्म का आयोजन

Faridabad News : एन एच् -३ स्थित डी ए वी शताब्दी कॉलेज में अंतराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन कॉलेज के महिला सेल, एन एस एस (गर्ल्स ) विंग द्वारा विभिन्न कार्यकर्म का आयोजन कर किया गया | महिला सेल द्वारा गोष्टी एवं महिला सम्मान का आयोजन किया गया जिसमे शहर के छह  महिला डॉ नीलम, श्रीमती परमार्थी, श्रीमती शुशीला, श्रीमती प्रीति दुबे, श्रीमती संगीता एवं श्रीमती रचना शर्मा को समाज सेवा और महिला शसक्तीकरण के क्षेत्र में सराहनीये योगदान के लिए डॉ पुनिता हाशिजा, प्रेजिडेंट इंडियन मेडिकल एसोसिएशन द्वारा  सम्मनित किया गया | इस कार्यक्र्म का संयोजन महिला सेल इंचार्ज डॉ दिव्या त्रिपाठी एवं डॉ विजयवन्ति द्वारा किया गया | प्राचार्य डॉ सतीश आहूजा ने बताया इस गोष्टी का आयोजन का उदेश्य छात्राओं को समाज के प्रति   जागरूक एवं संवेदनशील बनाना है |

एन एस एस (गर्ल्स) द्वारा रैली निकली  एवं वृद्धाआश्रम गए
डॉ सुनीति आहूजा के संयोजन में एन एस एस (गर्ल्स ) द्वारा रैली निकाली गयी  जिसमे छात्राओं के आलावा छात्रों को भी  शामिल किया गया | डॉ सुनीति ने बताया की इस रैली के माध्यम से लड़को को लड़कियों के प्रति सम्मान का  व्यवहार रखना सिखाना है | वहीँ रैली के बाद सभी एक नंबर स्थित ताऊ देवी लाल वृद्धाश्रम ले जाया गया | बुजुर्गो के प्रति सम्मान के प्रति संवेदनशील बनाना इसका मकसद है, जिससे की छात्र-छात्राएं अपने घर में माता पिता का सम्मान करें और ऐसी कोई स्थिति की नौबत न आये जिससे किसी बुजुर्ग को वृद्धाश्रम जैसी   जगह अपने बच्चो से दूर जाना पड़े  | इस मौके पर सरोज कुमार, प्रिया कपूर, कविता शर्मा आदि   मौजूद थे | इस कार्यक्र्म के आयोजन में विशाल, मुकुल, आदित्य, सोनू, रजत, रोमिल आदि छात्रों  का महतापूर्ण योगदान रहा |

प्रतियोगिता में डीएवी का दबदबा
दयानन्द कॉलेज में अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जिसमे डी ए वी शताब्दी कॉलेज के शानदार प्रदर्शन करते हुए शिल्पा को स्लोगन में प्रथम स्थान, सोनाली को पोस्टर मेकिंग में प्रथम स्थान मिला वहीँ मोहित व् शुभम को पोस्टर, स्लोगन एवं वाल पेंट में दूसरा स्थान मिला | प्राचार्य डॉ सतीश आहूजा एवं फाइन आर्ट इंचार्ज डॉ सुनीति आहूजा ने जीतने वाली टीम को सुभकामनाएँ दी |

 

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *