February 22, 2025

आशा वर्कर्स यूनियन की जिला कार्यकारिणी की मीटिंग का आयोजन

0
ASHA-1
Spread the love
Faridabad News, 04 Dec 2018 : केन्द्रीय ट्रेड यूनियनों व कर्मचारी संगठनों के आह्वान पर 8-9 जनवरी-2019 को होने वाली आम हड़ताल को सफल बनाने के लिए आशा वर्करज यूनियन हरियाणा जिला फरीदाबाद की जिला कार्यकारिणी की मीटिंग हुडा जनस्वास्थ्य कर्मचारी यूनियन सैक्टर-12 हुडा टाऊन पार्क में का. हेमलता जिला प्रधान फरीदाबाद की अध्यक्षता की गई। जबकि मीटिंग का संचालन सुधापाल जिला सचिव ने किया। मीटिंग में सभी कार्यकारिणी सदस्यों के अलावा सीआईटीयू के जिला प्रधान निरन्तर पाराशर, विजय कुमार झा एवं सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा जिला सहसचिव धर्मवीर वैष्णव ने भी भाग लिया।
मीटिंग को सम्बोधित करते हुए निरन्तर पाराशर, विजय झा, धर्मवीर वैष्णव ने बताया कि भाजपा केन्द्र में राज्य में सत्तासीन हुुई हुई थी। जो लच्छेदार वायदे जनता से किए थे उनका पूरा करने में असफल रही। सरकारी कर्मचारी के आन्दोलन का बर्बरतापूर्ण ढंग से कुचला, उत्पीडऩ करना, हड़ताल के दौरान कर्मचारियों पर झूठ मुकदमे दर्ज करना आदि करके और आन्दोलन करने को हवा दे रही है। उन्होंने बताया कि 20 दिसम्बर को जिला स्तर पर होने वाले प्रदर्शन में आशा वर्करज भी भाग लेगी।
जिला प्रधान हेमलता, सचिव सुधापाल ने तैयारियों के लिए चार टीमों का गठन किया, जो सभी स्वास्थ्य केन्द्रों पर जाकर आम हड़ताल के लिए आशाओं को मानसिक तौर पर तैयार करेगी व यूनियन के हैण्डबिल भी वितरित करेगी।  उन्होंने बताया कि आशा वर्करज यूनियन के भिवानी में होने वाले द्विवार्षिक चुनावों में स्वास्थ्य मंत्री व स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ और आन्दोलन तेज करने का निर्णय लिया जायेगा। आज के अलावा उमा शर्मा, रेखा शर्मा, मंजू सुनपेड़, संगीता, सरिता, शाइन खान, रेनू रावत, माया तिगांव, सुशीला, पूजा गुप्ता के अलावा मिडे-डे-मील की जिला प्रधान कमलेश चौधरी ने भाग लिया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *