February 23, 2025

भाजपा के तिगांव और खेड़ी मंडल का पन्ना प्रमुख और कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन

0
2583
Spread the love

Faridabad News, 14 June 2019 : फरीदपुर के रॉयल गार्डन में भाजपा के तिगांव और खेड़ी मंडल का पन्ना प्रमुख और कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। इस मौके पर मुख्य रूप से पूर्व सांंसद एवं ओबीसी आयोग की राष्ट्रीय सदस्य सुधा यादव उपस्थित थी। इसके अलावा जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा,जिला महामंत्री देवेन्द्र चौधरी,चेयरमेन अजय गौड,चेयरमेन विनोद चौधरी,चेयरमेन सुधीर नागर,खेड़ी मंडल अध्यक्ष मनोज वशिष्ठ,तिगांव मंडल अध्यक्ष रविन्द्र त्यागी,ज्ञानेन्द्र नागर नीमका मंडल महामंत्री,जिला पार्षद जगत भाटी,राकेश नर्वत खेड़ी मंडल महामंत्री,पार्षद बिजेन्द्र शर्मा,ग्रीवेन्स कमेटी सदस्य अनिल नागर व दयाचन्द सरपंच भी मौजूद थे। इस अवसर पर सुधा यादव ने मंडल प्रभारी,मंडल अध्यक्ष,शक्ति केन्द्र प्रमुख,बूथ प्रमुख व पन्ना प्रमुख से उनका परिचय प्राप्त किया तथा उनके द्वारा पार्टी के लिए किए जा रहे कार्यो का ब्यौरा मांगा। सुधा यादव ने भाजपा के सदस्यता अभियान की जानकारी भी उनसे मांगी। इस मौके पर सुधा यादव ने कहा कि आप सभी पार्टी की असली ताकत हो जो घर घर जाकर लोगों को पार्टी की नीतियों और योजनाओं से अवगत करा रहे हो जिससे पार्टी और मजबूती की तरफ बढ़ रही है। उन्होनें कहा कि अबकी बार 75 पार के नारे को आप लोगों ने ही साकार करना है जिससे कि दोबारा हरियाणा में भाजपा की सरकार बन सके। सुधा यादव ने कहा कि विधानसभा चुनाव में विपक्षी पार्टियों का सूपड़ा तय है क्योकि मनोहर लाल सरकार ने जो काम किए है वो पिछले कई दशकों से नहीं हुए। उन्होनें बिन पचीै बिन खर्ची के प्रतिभावान युवाओं को नौकरी देने का जो काम किया है उससे पूरे हरियाणा में भाजपा की लोकप्रियता और बढ़ी है जबकि इससे पहले नौकरियां कैसे मिलती थी यह सभी को पता है। इस मौके पर जिला महामंत्री देवेन्द्र चौधरी ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए निर्णय लिए है तभी तो केन्द्र में प्रचंड बहुमत से भाजपा सरकार बनी है और हरियाणा में भी आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा ऐतिहासिक जीत दर्ज कराएगी। उन्होने कहा कि विपक्षी पार्टियों का कुनबा पुरी तरह से बिखर चुका है क्योकि एक पार्टी तो परिवार की लड़ाई लड़ रही है और दूसरी अपने आप को बड़ा नेता साबित करने में जबकि भाजपा सिर्फ जनता के सपनों को साकार करने में और उनसे सीधे तौर पर जुडऩे पर लगी है। उन्होनें कहा कि भाजपा का संगठन पर्व हरियाणा ही नहीं अपितु पूरे भारतवर्ष में मनाया जा रहा है जिसमें कार्यकताओं की बदौलत संगठन को और मजबूत किया जा रहा है। इस अवसर पर राकेश नर्वत,रतन खेड़ी,कालू चौहान,अमरपाल नागर,विजयपाल शर्मा,विनोद खटाना,प्रहलाद बांकुरा,जगबीर कसाना,सतपाल भाटी,वीरपाल नागर,मदन पुजारा सहित कई लोग मौजूद थे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *