February 21, 2025

पंडित जवाहरलाल नेहरू आधुनिक भारत के निर्माता थे : आनंद कौशिक

0
7412589
Spread the love

Faridabad News, 27 May 2019 : फरीदाबाद के पूर्व विधायक आनन्द कौशिक ने आज यहां एनआईटी स्थित नीलम चौक स्थित भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके उनकी 55वीं पुण्यतिथि मनाई। इस अवसर पर उनके साथ हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव बलजीत कौशिक व प्रोफेशनल कांग्रेस के जिला अध्यक्ष डा. सौरभ शर्मा विशेष रूप से मौजूद थे। इस अवसर पर पूर्व विधायक आनन्द कौशिक ने कहा कि पंडित जवाहर लाल नेहरू आधुनिक भारत के निर्माता थे। नेहरू जी ने भारत के स्वतंत्रता संग्राम मे बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया और भारत को आजादी दिलाने सबसे अहम योगदान दिया।

श्री कौशिक ने कहा कि जब देश आजाद हुआ था तो देश के आर्थिक, सामाजिक और राजनितिक हालात बहुत ही खराब थे लेकिन नेहरू जी के कुशल नेतृत्व और विकासशील सोच के कारण ही भारत विश्व गुरू का दर्जा पाया। पंडित जवाहर लाल नेहरू जी ने आजाद भारत मे प्रधानमंत्री पद की बागडोर संभाल कर देश को विकास की बुलंदियो पर ले गये। देश मे भाखड़ा बांध, पंचवर्षीय योजनाएं, उद्योग जगत की स्थापना, गांव गांव तक बिजली-सडक़ आदि के द्वारा देश मे किसानों, मजदूरों, युवाओं और ग्रामीण आंचल को आधुनिक भारत का हिस्सा बनाने मे पंडि़त जवाहर लाल नेहरू का सबसे अहम योगदान है।

इस अवसर पर हरियाणा कांग्रेस कमेटी के महासचिव बलजीत कौशिक ने कहा कि पंडित जवाहर लाल नेहरू जी का फरीदाबाद से विशेष लगाव रहा है। फरीदाबाद मे मॉडल टाऊनशिप बनाने का नींव रखी थी। नेहरू जी के नाम पर ही नेहरू ग्रांऊड को बनाया गया था। आज फरीदाबाद के आधुनिक रूप के सबसे ज्यादा पंडित जवाहरलाल नेहरू का धन्यवाद किया जाना चाहिए।

इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता संजय सौलंकी, युवा कांग्रेस नेता कर्मबीर खटाना, सुरेश बेनीवाल, अरूण अग्रवाल, जुल्फीकार, दानिश, हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी पर्यावरण प्रकोष्ट के सचिव रंधावा फागना, महासचिव योगेश तंवर, धर्मपाल सैनी, बिन्दर सैनी, विनोद, महेश बेंसला, केदार सिंह प्रधान, राधेश्याम, विक्रम पोसवाल, उमर खान, लाडो देवी, सरला भामोत्रा, मालवती पांचाल, पम्मी मान, महिला कांग्रेस कमेटी की प्रदेश सचिव सुनीता फागना, शशी शर्मा पूर्व जिलाध्यक्ष, जमनादेवी, लक्ष्मी, ललिता, मंगतराम शर्मा, नितिन वर्मा, जान मौहम्मद, फरीद, यासीन, नरेश, सुखमीत, अभिषेक, रामप्रवेश, शिवम पांडे, दयाराम आदि कांग्रेस कार्यकर्ता व समर्थक विशेष रूप से मौजूद थे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *