February 23, 2025

लोगों को घर के द्वार पर ही मिल रहा सरकारी योजनाओं का लाभ : अमित आहूजा

0
2585222233
Spread the love

फरीदाबाद, 12 दिसंबर। भाजपा मंडल अध्यक्ष अमित आहूजा ने कहा कि यात्रा का उद्देश्य अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों तक पहुंचाना और उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में जागरूक करना है, जिससे ऐसी योजनाओं की शत-प्रतिशत पहुंच सुनिश्चित हो सके। विकसित भारत संकल्प यात्रा, जन संवाद कार्यक्रम आज एनआईटी 3, डी ब्लॉक पार्क और एनआईटी 2, लखानी धर्मशाला में आयोजित किया गया।

मंडल अध्यक्ष अमित आहूजा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल के कुशल नेतृत्व व मार्गदर्शन में हरियाणा सरकार गांवों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। ग्रामीणों की परेशानियों को दूर करना सरकार की प्राथमिकता है। देश के विकास में हम सभी का योगदान जरूरी है। वह दिन दूर नहीं जब भारत पूर्णरूप से आत्मनिर्भर होगा। केंद्र व प्रदेश सरकार का प्रयास है कि हर जरूरतमंद और पात्र लोगों को सरकार की योजनाओं का लाभ मिले। कोई भी व्यक्ति योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। देश में पीएम नरेंद्र मोदी और हरियाणा में सीएम मनोहर लाल के नेतृत्व में तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं और आने वाले समय में और भी तेजी से विकास कार्य करवाए जाएंगे। केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं जैसे आयुष्मान भारत, चिरायु कार्ड, जन-धन खाता, हर घर नल से जल, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत जैसी अनेक योजनाएं शामिल हैं, जिन्हें इस यात्रा के माध्यम से जनता के समक्ष रखा जा रहा है।

हमारा संकल्प-विकसित भारत’ की दिलाई शपथ :-

इस मौके पर मंडल अध्यक्ष अमित आहूजा ने सभी को भारत देश को 2047 तक आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने के सपने को साकार करने की शपथ भी दिलवाई।

स्टॉलो का किया अवलोकन :

मंडल अध्यक्ष अमित आहूजा ने इस दौरान विभिन्न विभागों की ओर से लगाई गई स्टॉल का अवलोकन भी किया और ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा-जनसंवाद’ कार्यक्रम के दौरान नागरिकों को प्रचार सामग्री का वितरण किया गया। कृषि विभाग द्वारा नवीनतम कृषि को लेकर ड्रोन टेक्नोलॉजी प्रदर्शित की गई।

यह है विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य:-

इस यात्रा के माध्यम से केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं जैसे आयुष्मान भारत, चिरायु कार्ड, जन-धन खाता, हर घर नल से जल, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत जैसी अनेक योजनाएं शामिल हैं, जिन्हें इस यात्रा के माध्यम से जनता के समक्ष रखा जा रहा है। एलईडी वैन में सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया जा रहा है तथा यात्रा के दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित अंत्योदय पर आधारित स्टॉल लगाकर नागरिकों को जागरूक किया गया और मौके पर उपस्थित लोगों को योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है।

यह रहे मौजूद

पूर्व पार्षद मनोज नासवा, यशपाल जयसिंह, के.सी. शर्मा, बिशम्बर भाटिया, मनोज शर्मा, खुशबू सिंह, पूजा विरमानी, सोमनाथ सुखीजा, कैलाश गुगलानी, स्वीटी सहित सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारी एवं रेजिडेंट वेलफेयर के जनप्रतिनिधियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *