February 22, 2025

एनएसयूआई व नेहरू कॉलेज की प्रधानाचार्या प्रीता कौशिक ने गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में कॉलेज प्रांगण में किया ध्वजारोहण

0
22
Spread the love

Faridabad News : 26 जनवरी गणतंत्र दिवस को फरीदाबाद के सेक्टर 16 पंडित जवाहरलाल नेहरु कॉलेज कॉलेज मे मनाया गया। प्रधानाचार्य प्रीता कौशिक नेतृत्व मे अनेक अध्यापको व छात्रों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और राष्टगान “जन गण मन” गा कर बहुत ही शांतिपूर्वक तरीके से मनाया।

मौके पर प्रधानाचार्य प्रीता कौशिक ने कहा की 26 जनवरी 1950 को हमारी संसद द्वारा भारतीय संविधान को पास किया गया। खुद को संप्रभु, लोकतांत्रिक, गणराज्य घोषित करने के साथ ही भारत में निवास कर रहे लोगों और विदेश में रह रहे भारतीयों के लिय गणतंत्र दिवस का उत्सव मनाना सम्मान की बात है। इस दिन की खास महत्वता है और इसमें लोगों द्वारा कई सारे क्रिया-कलापों में भाग लेकर और उसे आयोजित करके पूरे उत्साह और खुशी के साथ झंडा रोहण करना चाहिए।

एनएसयूआई से नेहरु कॉलेज प्रेसिडेंट सन्नी बादल ने कहा की हमारी मातृभूमि भारत लंबे समय तक ब्रिटीश शासन की गुलाम रही जिसके दौरान भारतीय लोग ब्रिटीश शासन द्वारा बनाये गये कानूनों को मानने के लिये मजबूर थे, भारतीय स्वतंत्रता सेनानियों द्वारा लंबे संघर्ष के बाद अंतत: 15 अगस्त 1947 को भारत को आजादी मिली। लगभग ढाई साल बाद भारत ने अपना संविधान लागू किया और खुद को लोकतांत्रिक गणराज्य के रुप में घोषित किया। लगभग 2 साल 11 महीने और 18 दिनों के बाद 26 जनवरी 1950 को हमारा संविधान पास हुआ।

वहीं प्रतिभा चौहान ने कहा की इसी दिन 26 जनवरी 1950 को देश का संविधान जो कि विश्व का सबसे बड़ा लिखित संविधान है।जिसके अस्तित्व में आने पर भारत वास्तव में एक सम्प्रभु देश बना।यह दिन उन सभी स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान के लिए सम्मान दर्शाता है! इस दिन हम सब उनके बलिदानो को याद कर के उन्हें भावांजलि देते हैं!

इस मौके पर सलेश्वर कौशिक, सुशील वर्मा, ओपी रावत, दिनेश जून, बलवीर दहिया, योगेश गेहलोत नम्बरदार, निशा तेवतिया, दुर्गेश मौजूद थे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *