February 23, 2025

महिलाओं की सुरक्षा व सम्मान करो : जय पाल सिंह

0
302
Spread the love

Faridabad News, 25 Feb 2021 : आज हमारे आदरणीय जय पाल सिंह एसीपी ट्रैफिक एवं एसीपी महिला सेल फरीदाबाद पुलिस चौकी सेक्टर- 15 फरीदाबाद में आकर बल्लभगढ़, एनआईटी सेंट्रल की दुर्गा शक्ति की टीम के साथ मीटिंग ली गई। जिसके अंदर सभी ने भाग लिया और एसीपी साहब ने उनको बताया कि आपने दुर्गा शक्ति के बारे में महिलाओं स्कूल कॉलेज की बच्चियों को ज्यादा से ज्यादा बताएं। इसके अलावा मेट्रो स्टेशन के आसपास सब्जी मंडी के आसपास मार्केट, मॉल, हॉस्पिटल, बैंकट हॉल के आसपास ज्यादा से ज्यादा दुर्गा शक्ति एप के बारे में जानकारी दें और सभी से दुर्गा शक्ति एप को उनके मोबाइल में डाउनलोड करवाएं। वहीं पर एक दुर्गा शक्ति एप का ट्रायल भी करें जिससे कि दुर्गा शक्ति एप के बारे में ज्यादा से ज्यादा लोगों में जानकारी आए। शहर में लोगों को दुर्गा शक्ति का पता होना चाहिए कि आखिर दुर्गा शक्ति पुलिस के अंदर क्या करती है। पूरी दुर्गा शक्ति टीम से सुझाव भी मांगे गए कि आगे इसको बेहतर कैसे कर सकें। सभी ने कहा कि हम ज्यादा से ज्यादा लोगों में दुर्गा शक्ति एप के बारे में जानकारी देंगे। हम सभी का प्रयास आने वाले समय में आपको ग्राउंड लेवल पर जल्द देखने को मिलेगा। इसमें आरडब्ल्यूए के प्रधान नीरज चावला एवं हुड्डा मार्केट के प्रधान आलोक एवं मनोहर पूंजनी भी मौजूद थे। इसके अलावा रोड सेफ्टी ओमनी फाउंडेशन की टीम भी दुर्गा शक्ति के बारे में लोगों को ज्यादा से ज्यादा जागरूक करेगी। इसमें हमारे सेक्टर 15 चौकी के इंचार्ज कर्मवीर, सब इन्स्पेक्टर धर्मवीर एवं सरदार देवेंद्र सिंह, बिजेंद्र सैनी, सौरव बिंदल, मनीष वशिष्ठ ,डालचंद सैनी मौके पर मौजूद थे। सरदार देवेंद्र सिंह ने एसीपी साहब का आने पर धन्यवाद किया। एसीपी साहब से कहा कि हम आने वाले समय में पूरा ट्रैफिक में एवं महिला सशक्तिकरण दुर्गा शक्ति ऐप को ज्यादा से ज्यादा डाउनलोड करवाएंगे और दुर्गा शक्ति की पूरी टीम को पूरा पूरा सहयोग करेंगे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *