February 21, 2025

पंजाबी बिरादरी ने बढख़ल विधानसभा से पूर्व महापौर अशोक अरोड़ा के लिए मांगी टिकट

0
6523
Spread the love

Faridabad News, 12 Sep 2019 : राष्ट्रीय पंजाबी महासभा के उपाध्यक्ष पूर्व महापौर अशोक अरोड़ा के नेतृत्व में पंजाबियों का एक प्रतिनिधिमंडल हाल ही में हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की नई अध्यक्ष कुमारी सैलजा, सीएलपी नेता व पूर्व मुख्यमंत्री चौ. भूपेंद्र सिंह हुड्डा, एवं पूर्व सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा से मिला और उन्हें बधाई दी। साथ ही श्री अरोड़ा ने गुलाम नबी आजाद का भी आभार व्यक्त किया। इस मौके पर पंजाबी बिरादरी के प्रतिनिधिमंडल ने कुमारी सैलजा व चौ. भूपेंद्र सिंह हुड्डा से अगामी विधानसभा चुनाव के लिए बढख़ल विधानसभा से पूर्व महापौर अशोक अरोड़ा के लिए टिकट की मांग की है और कहा कि बढख़ल विधानसभा क्षेत्र में पंजाबियों की तदाद सबसे ज्यादा है वह श्री अरोड़ा को समाज के प्रतिनिधि होने के नाते पूर्ण बहुमत विजयी बना कर उन्हें विधानसभा में पहुंचाऐंगे, जिससे बढख़ल विधानसभा का विकास हो सके। श्री अरोड़ा ने बताया कि सभी नेताओं के समक्ष उन्होंने पंजाबियों की मांगों को दोहराया और हरियाणा विधानसभा चुनाव में अपना हक भी मांगा है। श्री अरोड़ा के मुताबिक उन्होंने कुमारी सैलजा व चौ. भूपेंद्र सिंह हुड्डा से अगामी विधानसभा के लिये 30 टिकटें पंजाबी बहुल इलाकों में पंजाबी कांग्रेसी को देने की मांग की। इस अवसर पर राष्ट्रीय पंजाबी महासभा फरीदाबाद के युवा अध्यक्ष भारत अरोड़ा, गौरव धींगड़ा, खुशी राम, विनोद चावला, मोहित अरोड़ा, सोनू सलूजा, हरीश अरोड़ा, 2 नं से अशोक अरोड़ा, संजय कुमार आदि उपस्थित थे। श्री अरोड़ा ने कुमारी सैलजा व चौ. भूपेंद्र सिंह हुड्डा के समक्ष कहा कि पंजाबियों नेे देश के लिए बड़ी कुर्बानियां दी है, लेकिन आज भी पंजाबियों को अहमियत नहीं मिल पाई है। पंजाबियों ने अपने दम पर सब कुछ बनाया और दूसरों को भी मदद करने से कभी पीछे नहीं हटे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *