February 22, 2025

मॉरिशस में प्रात: आरती में सीएम के साथ भाजपा नेता राजेश नागर भी हुए शामिल

0
rajesh nagar
Spread the love

Faridabad News, 17 Feb 2019 : मॉरिशस में अंतराष्ट्रीय गीता महोत्सव के दौरान मॉरिशस के राष्ट्रपति परमशिवम पिल्ले व्यापूरे और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर के साथ तिगांव के वरिष्ठ नेता राजेश नागर चार दिन के दौरे पर हैं। इस दौरान मॉरिशस में सुबह की आरती में मॉरिशस के राष्ट्रपति और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर के साथ भाजपा के भावी विधायक तिगांव विधानसभा राजेश नागर भी मौजूद रहे।

उल्लेखनीय है कि हरियाणा की भाजपा सरकार ने कुरुक्षेत्र की धरती से गीता महोत्सव की शुरुआत की। गीता को पाठ्यक्रम में भी शामिल किया गया है तथा अब देश के अन्य राज्यों में ही नहीं बल्कि विदेश में भी भारतीय संस्कृति का अनुसरण किया जा रहा है। इसी कड़ी में मॉरिशस में भी अंतराष्ट्रीय गीता महोत्सव आयोजित हो रहा है जिसमें विशेष रूप से हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर सहित हरियाणा भाजपा के चुनिंदा लोग उनके साथ इस दौरे में हैं जिसमें तिगांव के वरिष्ठ भाजपा नेता राजेश नागर भी शामिल हैं।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *