February 21, 2025

श्री रामलीला सेवा समिति की रामलीला का शुभारंभ

0
22
Spread the love

Faridabad News, 29 Sep 2019 : फरीदाबाद के सेक्टर 37 में श्री रामलीला सेवा समिति (पंजीकृत) की रामलीला का श्रीगणेश शनिवार रात नगर निगम फरीदाबाद के वरिष्ठ उप महापौर देवेंद्र चौधरी ने परम्परागत द्वीप प्रज्ज्वलित करके किए। रामलीला का गणेश वंदना के साथ शुभारंभ के साथ किया गया। इस दौरान रामलीला सेवा समिति के पदाधिकारियों ने अतिथियों का स्वागत किया।

इस मौके पर वरिष्ठ उप महापौर देवेंद्र चौधरी उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि रामलीला का मंचन करने का उद्देश्य भारतीय संस्कृति व आस्था को बढ़ावा देना है ताकि बुराई पर अच्छाई की जीत की सीख युवा पीढ़ी को मिलती रहे तथा युवा पीढ़ी बुराइयों से दूर रहें। उन्होंने कहा कि भगवान राम के बताए मार्ग पर चलें क्योंकि रामलीला में हमारे जीवन का संपूर्ण सार है। इसे हमें अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए। कलयुग में श्री राम भक्त हनुमान हमारी रक्षा करते हैं। उन्होंने कहा कि हिंदू संस्कृति को जीवित रखने में प्रभु राम की लीला का बहुत बड़ा महत्व है। उन्होंने रामलीला आयोजन के लिए रामलीला सेवा समिति के पदाधिकारियों को बधाई भी दी।

समिति की ओर से कलाकारों ने राजा दशरथ को संतान प्राप्ति के लिए श्रृंगी ऋषि से हवन करा तीनों पत्नियों का प्रसाद खिलाने का मंचन किया। दर्शाया कि दशरथ को चार पुत्रों की प्राप्ति पर राज्य में खुशी का माहौल होता है। उधर राजा जनक के खेत में हल चलाने पर धरती माता से पुत्री की प्राप्ति होती है। गुरु वशिष्ठ की तपस्या भंग करने पर राजा दशरथ के बेटे राम व लक्ष्मण का आश्रम भेजना दिखाया गया।

इस मौके पर रामलीला सेवा समिति के संरक्षक अर्जुन वालिया, चेयरमैन ज्ञानचंद भडाना व प्रधान अनिल कुमार (कल्लू) ने बताया कि उनकी समिति पिछले कई वर्षों से रामलीला का मंचन करती आ रही है, जिसे जनता द्वारा काफी पसंद किया जाता है और उनका बेहतरीन सहयोग मिलता है। इस बार मंचन में पहले के मुकाबले काफी नए आइटम देखने को मिलेंगे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *