February 20, 2025

हरियाणा के नए राज्यपाल की नियुक्ति से पुर्वांचल के लोंगो मे खुशी की लहर

0
212
Spread the love

Faridabad News : श्री सत्यदेव नारायण आर्य हरियाणा के नए राज्यपाल होंगे। हरियाणा के मौजूदा राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी को त्रिपुरा का राज्यपाल बनाया गया है। उनकी नियुक्ति से पुर्वांचल के लोंगो मे खुशी की लहर है। फ़रीदाबाद मे कार्यरत डॉ. रीना सिंह ने अपने परिवार सहित हरियाणा के नव नियुक्त राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य को उनके पटना स्थित निवास जाकर बधाई दी। डॉ. रीना सिंह और सत्यदेव नारायण आर्य का पुराना पारिवारिक संबंध है। श्री सत्यदेव नारायण आर्य बिहार से हैं। वो नालंदा के राजगीर से आठ बार भारतीय जनता पार्टी के विधायक रह चुके हैं। वहीं बिहार सरकार में दो बार मंत्री भी रहे। रामसुंदर दास मंत्रिमंडल में पहली बार मंत्री बने। इसके बाद साल 2012 में नीतीश सरकार में खान एंव भूतत्व मंत्री रह चुके हैं। श्री आर्य का जन्म भी राजगीर के गांधी टोला में हुआ। इनके पिता का नाम शिवन राम था। श्री सत्यदेव नारायण आर्य ने कार्यालय सहायक के रूप में नौकरी भी की लेकिन जल्द ही इन्होंने नौकरी छोड़ राजनीति में आ गए। साल 2015 में भी इन्होंने राजगीर से चुनाव लड़ा था। हरियाणा में वे 17वें राज्यपाल के रूप में प्रदेश की कमान संभालेंगे। श्री सत्यदेव देव नारायण आर्या जो एस एन आर्या के नाम से जाने जाते हैं। एक जुलाई 1947 को जन्मे सत्यदेव नारायण ने एमए एलएलबी पार्ट वन की शिक्षा प्राप्त की है। खेती और समाज सेवा से जुड़े कार्य करना उनको पसंद हैं। पूर्वांचल फ़ाउंडेशन के अध्यक्ष -एस के सिंह, महासचिव- बिनय प्रताप सिंह, डॉ. कुन्दन सिंह, पूर्वांचल सांस्कृतिक समिति के अध्यक्ष -रामअवध यादव, धनंजय कुमार ने उनकी नियुक्ति पर बधाई दी और कहा कि यह बिहार के लिए और पूर्वांचल समाज के लिए गौरव की बात है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *