February 22, 2025

सागर की कटी उंगलियां, श्रम विभाग पर भड़के विधायक नीरज शर्मा

0
102
Spread the love

Faridabad News, 29 July 2020 : मैं एक महीने तक जेसीबी के गेट पर बैठ कर श्रमिकों कि समस्याओं को बताता रहा। पूरे देश ने सुना, दुनिया ने देखा पर फरीदाबाद के श्रम विभाग के अधिकारियों के कान पर जूं नहीं रेंगी। यह कहना था एनआईटी फरीदाबाद के विधायक नीरज शर्मा का। श्री शर्मा बुधवार को वीनस कंपनी में हुए हादसे पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि अगर श्रम विभाग ने रामायण पाठ सुना होता तो आज सागर की उंगलियां सलामत होती। गौरतलब है कि वीनस कंपनी में बुधवार को फिर हादसा हुआ। 10 जुलाई को भर्ती किए गए श्रमिक सागर की आज कंपनी में काम करते हुए तीन उंगलियां कट गईं।

नीरज शर्मा का आरोप है कि इस मामले में जब श्रम विभाग के आयुक्त पंकज अग्रवाल और फरीदाबाद की उप श्रमायुक्त सुधा चौधरी से की गई तो उन्होंने मामले के प्रति अनभिज्ञ ता जताई है।

श्री शर्मा मौके पर पहुंचे और श्रमिकों के साथ इस मामले की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि बिना प्रशिक्षण बिना ठेकेदार की अनुमति लिए कंपनी ने सागर को खतरनाक मशीन पर काम करने के लिए बैठाया। यह श्रम कानूनों का उलंघन किया है । कंपनी प्रबंधन के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो और कंपनी का लाइसेंस रद्द हो। पहले भी इस कंपनी में 23 मजदूरों के अंग भांग हो चुके है। ऐसा क्या कारण है कि इस कंपनी में कर्मचारियों के अंग भांग हो जाते है और जिस कर्मचारी का हाथ कटा क्या वह मशीन पर काम कर सकता था। मेरी सरकार से मांग है कि इस पूर्ण मामले की जाँच की क्या कर्मचारी मशीन पर काम कर सकता था अगर नही तो ठेकेदार एवं कंपनी का लाइसेंस रदद किया जाए।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *