February 22, 2025

सरवत दा भला चैरिटेवल ट्रस्ट के सेवादारों ने मुख्यमंत्री का राजनैतिक सचिव जाने पर अजय गौड़ को दी बधाई

0
523
Spread the love

Faridabad News, 29 Nov 2019 : भारतीय जनता पार्टी ने सदैव पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं को सम्मान दिया है। उसी का प्रतिफल है कि आज भारतीय जनता पार्टी से हर वर्ग जुडऩे के लिए लालायित भी है।

यह बात मुख्यमंत्री मनोहर लाल के राजनैतिक सचिव बनाये गये अजय गौड़ ने आज सरवत दा भला चैरिटेवल ट्रस्ट के सेवादारों को आयोजित अपने स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए कही। इस मौके पर सेवादारों दिनेश छाबड़ा, चुन्नीलाल चोपड़ा, टोनी पहलवान, कुलदीप सिंह साहनी, मण्डल अध्यक्ष भाजपा कवीन्द्र चौधरी व पार्षद मनोज नासवा, तेजेंद्र सिंह चड्डा, सर्वजीत सिंह चौहान, जय कत्याल, सुनील कुमार, संजय खंडेलवाल, पप्पी सैनी तथा अमित भल्ला व अन्य गणमान्य लोगों ने उनका गुलदस्तें भेंट कर स्वागत किया।

सीएम के राजनैतिक सचिव बने अजय गौड़ ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने सदैव पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं को सम्मान दिया है। उसी का प्रतिफल है कि आज भारतीय जनता पार्टी से हर वर्ग जुडऩे के लिए लालायित भी है। गौड़ ने कहा कि हम सभी को पार्टी की मजबूती को बढ़ाने के लिए पार्टी की नीतियों को अधिक से अधिक जनता तक पहुंचाना है। जनता की समस्याओं को प्राथमिकता से लेते हुए उन्हें हल कराना है।

इस मौके पर सेवादारों दिनेश छाबड़ा, चुन्नीलाल चोपड़ा, टोनी पहलवान व कुलदीप सिंह साहनी ने संयुक्त रूप से कहा कि सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए उनके कार्यकर्ता कृतसंकल्प है। उन्होंने आशा व्यक्त की श्री गौड़ के सीएम के राजनैतिक सचिव बनने से क्षेत्र में भी विकास कार्य भी और तेजी से कराये जा सकेंंगे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *