February 22, 2025

सीमा त्रिखा ने नीलम-बाटा पेरीफेरल रोड़ पर 51 पीपल के पौधों का रोपण किया

0
102
Spread the love

Faridabad News, 30 July 2019 : श्रावण मास की शिवरात्रि के पावन पर्व पर बडख़ल विधायिका सीमा त्रिखा ने नीलम-बाटा पेरीफेरल रोड़ पर 51 पीपल के पौधों का रोपण किया गया। इस अवसर पर जानकारी देते हुए श्री मती त्रिखा ने कहा कि सीएम घोषणा नं. २३९७८ के अंतर्गत यह पौधारोपण हुआ है और जनता के सहयोग के साथ-साथ इन पौधों की देखरेख का जिम्मा ठेकेदार को दिया गया है, जिसमें वह पूरे वर्ष इन पौधों की देखरेख करेगा। श्रीमती त्रिखा ने कहा कि प्रदूषण तेजी से बढ़ रहा है। वातावरण को दूषित होने से बचाने में पौधों की अहम भूमिका होती है। परंतु बीते कुछ समय से जिस तरह से पौधों की संख्या कम हुई है। उससे वातावरण दूषित हुआ है। वातावरण को दूषित होने से बचाने के लिए हमें अधिक से अधिक पौधारोपण करना चाहिए। अधिक वन क्षेत्र होगा तो बरसात भी अधिक होगी। जो प्रत्येक व्यक्ति के लिए जरूरी है। उन्होंने कहा कि पौधारोपण करने से ज्यादा संरक्षण महत्व रखता है। पौधारोपण तो कर लेते हैं, लेकिन बाद में देखभाल नहीं हो पाती। जिसके कारण पौधा सूख जाता है। इसलिए जरूरी है कि पौधारोपण करने के बाद उसकी नियमित रूप से देखभाल की जाए। तभी लगातार कम होते पौधों की संख्या को बढ़ाया जा सकता है। इस अवसर पर मुख्य रूप से मनोनीत पार्षद दिनेश भाटिया, पार्षद मनोज नासवा, मंडल अध्यक्ष कविन्दर फागना, प्रवीण खत्री, गुलशन भाटिया, लोचन भाटिया, रोमी भाटिया, पुनीत रतड़ा, सतपाल प्रजापति, अशोक कपूर, मनमोहन भाटिया, सूरज सांवरिया, रमन जेटली, मनजीत सिंह, एक्सईएन सुरेन्द्र पुनिया व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *