February 22, 2025

श्री सिद्धदाता आश्रम की झांकी ने मोहा मन

0
9
Spread the love

Faridabad News : सेक्टर-44 सूरजकुंड रोड स्थित श्री सिद्धदाता आश्रम ने तीन दिवसीय गीता जयंती उत्सव में बढ़ चढक़र भागीदारी की है। आज भी सेक्टर-17 से आयोजन स्थल तक निकाली शोभायात्रा में आश्रम की झांकी ने सभी का मन मोह लिया।

आश्रम की ओर से भगवान श्रीकृष्ण के संदीपनी ऋषि आश्रम में शिक्षा अर्जन करते हुए झांकी को प्रस्तुत किया गया था। जिसमें श्रीकृष्ण अपने सखाओं संग ऋषि संदीपनी से शिक्षा लेते हुए दिखाई दे रहे थे। वहीं दूसरी ओर वैदिक धर्म का आधार यज्ञ करते हुए भी बच्चे दिखाई दे रहे थे। इस दौरान वैदिक मंत्रों का उच्चारण लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचता प्रतीत हो रहा था। आयोजन स्थल सेक्टर-12 स्थित हूडा कन्वेंशन सेंटर पर आश्रम की ओर से अध्यात्म की जानकारी दे रहा स्टॉल भी लगाया गया है। जहां लोगों को आश्रम द्वारा संचालित सेवाओं की भी जानकारी दी जा रही है। जिनमें गौशाला, संस्कृत महाविद्यालय, स्वास्थ्य सेवाओं, सत्संग, भोजनालय आदि के बारे में बताया जा रहा है।

 

वहीं स्टॉल पर आने वाले हर व्यक्ति का स्वागत तिलक और प्रसाद से किया जा रहा है।
आश्रम के महासचिव डी सी तंवर ने बताया कि फरीदाबाद स्थित श्री सिद्धदाता आश्रम में करीब दो दर्जन से अधिक देशों से भक्त आते हैं। यहां के बारे में मान्यता है कि जो जिस भाव से आया, उसे उसी भाव से भगवान ने प्रदान किया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *