February 22, 2025

श्री सिद्धदाता आश्रम ने दिलाया सैकड़ों लोगों को मोतियाबिंद से छुटकारा

0
304
Spread the love

Faridabad News, 04 March 2020 : सूरजकुंड रोड स्थित श्री सिद्धदाता आश्रम आज मोतियाबिंद के जरूरतमंद रोगियों के लिए एक रोशनी बन चुका है। यहां पर समय समय पर इस रोग से पीडि़त व्यक्तियों की जांच एवं निशुल्क ऑपरेशन शिविर लगाए जाते हैं। अब तक 385 लोग इस बेदर्द रोग से यहां छुटकारा पा चुके हैं। वहीं नित्य लगने वाली ओपीडी व स्वास्थ्य जांच शिविरों में हर वर्ष करीब 50 हजार लोग लाभ उठा रहे हैं। यह सभी सेवा कार्य अधिष्ठाता जगदगुरु रामानुजाचार्य स्वामी श्री पुरुषोत्तमाचार्य महाराज की अनुकंपा एवं दिशा निर्देशन में हो रहे हैं। देश विदेश से श्रद्धालुओं को अपनी ओर सहज आकर्षित कर रहा श्री सिद्धदाता आश्रम आज अपने नैतिक दायित्व कार्यों के कारण भी लोगों के दिलों में विशिष्ट छाप छोड़ रहा है। आश्रम प्रतिदिन हर जरूरतमंद व्यक्ति के लिए डिसपेंसरी की निशुल्क सेवा उपलब्ध रहती है वहीं हर रविवार को यहां पर निशुल्क चिकित्सा जांच एवं दवाइयां उपलब्ध होती हैं। गुरुदेव स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य जी महाराज ने बताया कि श्री सिद्धदाता आश्रम की स्थापना काल से ही यहां पर धार्मिक प्रयोजनों के साथ साथ लोकोपकार के प्रकल्प भी प्रारंभ कर दिए गए थे। इसी कड़ी में स्वास्थ्य सेवाएं भी हमारा प्रमुख प्रकल्प है। हम यहां स्थापना काल से ही लोगों के स्वास्थ्य की निशुल्क जांच कर रहे हैं। पिछले कई वर्षों से हम प्रति वर्ष करीब 50 हजार से अधिक ओपीडी कर रहे हैं। जिसमें बड़े योग्य चिकित्सकों की सेवाएं हमें प्राप्त हो रही हैं। अब आश्रम की स्वास्थ्य सेवाओं में मोतियाबिंद के ऑपरेशन भी एक बड़ा हिस्सा बन चुके हैं। आश्रम द्वारा वर्ष में दो बार मोतियाबिंद की जांच एवं ऑपरेशन शिविरों का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष 2020 में लगे दोनों शिविरों को मिलाकर कुल मोतियाबिंद शिविरों की संख्या भी 20 हो गई है, जिनमें 385 लोगों ने अपने मोतियाबिंद का निशुल्क और सफल ऑपरेशन करवाया है। मोतियाबिंद के पीडि़तों की जांच के लिए आश्रम परिसर में इस क्षेत्र की प्रवीण संस्था के सहयोग से शिविर का आयोजन किया जाता है। जांच के उपरांत सभी रिपोर्ट सही होने के बाद ऑपरेशन लायक मरीजों का चुनाव कर उन्हें दिल्ली ले जाया जाता है। जहां ऑपरेशन होने के बाद उन्हें निगरानी में रखा जाता है और उसके अगले दिन उन्हें आश्रम वापिस लाया जाता है। यह सभी व्यवस्था आश्रम एवं ऑपरेशन करने वाली संस्था संयुक्त रूप से करते हैं। आश्रम में आयोजित शिविरों में आयुर्वेदिक, होम्योपैथी, एलोपैथी, नैचुरोपैथी, एक्यूपे्रसर आदि विधियों से विशेषज्ञ चिकित्सक लोगों की जांच एवं परामर्श देते हैं। इनमें एमबीबीएस, एमडी, बीएएमएस, ईएनटी, गायनी आदि विशेषज्ञ भी शामिल हैं। इसके अलावा आश्रम परिसर में डेंटल और फिजियोथेरेपी क्लिनिकों का भी निशुल्क संचालन हो रहा है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *