February 24, 2025

श्रीमद् भागवत कथा में श्रद्धालुओं ने सुना कृष्ण जन्म अध्याय

0
4
Spread the love

Faridabad News, 31 Oct 2018 : भक्तों की सहायता और मदद को हमेशा तत्पर रहते हैं भगवान, क्योंकि परमात्मा भक्तों के वश में होते हैं। उन्हें भक्तों से असीम प्रेम होता है। यह बात ओल्ड फरीदाबाद स्थित प्राचीन शिव मंदिर में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के कथा वाचक गोविंदाचार्य जी महाराज ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कृष्ण जन्म पर व्या यान देते हुए कहा कि जब-जब पृथ्वी पर पापियों का भार बढ़ता है भगवान को उन्हें सबक सिखाने के लिए धरती पर मनुष्य अवतार लेना पड़ता है। कंस के अत्याचारों से दुखी जनता को कृष्ण ने मुक्त कराया। इंद्र के घमंडल को चकनाचूर कर गोवर्धन पर्वत की पूजा शुरू कराई। द्रोपदी के चीर को बढ़ाया ऐसे कई उदाहरण भगवान श्री कृष्ण, भगवान श्रीराम के धार्मिक ग्रंथों में मौजूद है। जिस समय कृष्ण का जन्म हुआ तो हाथी घोडा पालकी जय कन्हैयालाल की के बोलों से गूंज उठा। महिलाओं ने नंद के घर उत्सव को बड़ी धूमधाम से मनाया। गोविंदाचार्य ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा के श्रवण मात्र से कष्ट दूर होते हैं हमें अध्यात्मिक ज्ञान अर्जन करने के लिए संतों के प्रवचन सत्संगों का हिस्सा बनना चाहिए, क्योंकि प्रभु के स्मरण से ही हमारी गति है। इस अवसर पर समाजसेवी अरूण गोपाल गुप्ता, जगदीश जैन, भाजपा अजरौंदा मंडल के उपाध्यक्ष अशोक जिंदल, रविंद्र मंगला, अंगद शर्मा, मन्नु वधावन, राजू गौड, संजय कक्कड सहित अनेक शहर के गण्यमान्य लोग उपस्थित थे।

 

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *