February 21, 2025

लंदन की संसद में भी गूंजे गीता के श्लोक

0
4569
Spread the love

Faridabad News, 09 Aug 2019 : 3 दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव के अंतर्गत शुक्रवार 9 अगस्त को लंदन की संसद में कर्म की प्रधानता का संदेश देने वाले गीता के श्लोकों का पाठ हुआ। लंदन के हाउस ऑफ कॉमन्स में स्थानीय समयानुसार दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक तीन घंटे तक गीता पर विषद आख्यान और श्लोकों का पाठ हुआ, इस अवसर पर हरियाणा सरकार के प्रतिनिधि और उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने आयोजको और हाउस के सदस्यों सहित भारतीय समुदाय का आभार जताया, श्री गोयल ने कहा कि ग्रथो में वर्णित है कि महाभारत के युद्ध में कुरुक्षेत्र में ही भगवान श्री कृष्ण ने अर्जुन को उपदेश दिया था, जो गीता के ज्ञान के रूप में पूरी दुनिया में मौजूद है, गोयल ने कहा कि कर्म को प्रधानता देते हुए गीता में बताए मार्ग पर चल कर ही विश्व शांति कायम की जा सकती है। इस कार्यक्रम में गीता मर्मज्ञ स्वामी ज्ञानानंदजी महाराज का व्याख्यान हुआ। हरियाणा सरकार के पदाधिकारियों के साथ उद्योग मंत्री श्री विपुल गोयल इस महोत्सव में मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर और हरियाणा सरकार का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

Indo-european बिजनेस फोरम के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में विजय गोयल चेयरमैन indo-european बिजनेस फोरम, लॉर्ड करण बिलिमोरिया मेंबर ऑफ पार्लियामेंट, मनीष सिंह मिनिस्टर इकोनॉमिक हाई कमिश्नर ऑफ इंडिया, रोहित वाधवान फर्स्ट सेक्रेटरी हाई कमिश्नर, देवेंद्र सिंह ए.एस. ऑफ इंडिया, नरहरि बांगर एम.डी. एचएसआईआईडीसी, गौरव अग्रवाल एंबेसडर इन्वेस्टमेंट हरियाणा की विशेष उपस्थिति रही।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *