February 22, 2025

कोरोना काल में सेवा के लिए सिद्धदाता आश्रम को सम्मान

0
201
Spread the love

Faridabad News, 15 Feb 2021 : कोरोना काल में समाज की सेवा करने के लिए श्री सिद्धदाता आश्रम को सम्मान प्राप्त हुआ है। प्रशासन ने आश्रम के काम की प्रशंसा करते हुए एक प्रमाणपत्र भी आश्रम के प्रतिनिधियों को सौंपा है।

आज एक आयोजन में जिला रेडक्रॉस सोसाइटी ने कोविड 19 काल में समाज की विभिन्न प्रकार से सेवा करने और तत्परता दिखाने के लिए श्री सिद्धदाता आश्रम को सम्मानित किया। इस अवसर पर हरियाणा प्रदेश रेडक्रॉस सोसाइटी की उपाध्यक्षा श्रीमती सुषमा गुप्ता ने आश्रम के प्रतिनिधियों का सम्मान कर उन्हें एक प्रमाणपत्र भी सौंपा। श्रीमती गुप्ता ने कहा कि आश्रम की ओर से कोविड महामारी काल में अनेक प्रकार से भरपूर सेवा की गई। आश्रम के अधिपति जगदगुरु रामानुजाचार्य स्वामी श्री पुरुषोत्तमाचार्य जी महाराज ने प्रशासन का पूरा सहयोग किया और लंबे समय तक जरूरतमंदों तक भोजन पहुंचवाया। इसके अलावा आश्रम के बाहर भी लोगों के लिए भोजन उपलब्ध करवाया। श्रीमती गुप्ता ने बताया कि वह भी आश्रम के भोजन प्रसारण में साक्षी रही हैं।

इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष श्री गोपाल शर्मा ने कहा कि श्री सिद्धदाता आश्रम के अधिपति गुरूजी महाराज के नेतृत्व में हमेशा ही समाज के हर वर्ग के लिए विभिन्न प्रकल्प चलाए जाते रहे हैं। कोविड 19 में तो उन्होंने भोजन सेवा के साथ साथ पीएम और सीएम रिलीफ फंडों में भी लाखों रुपये की मदद दी। समाज आश्रम की सेवा के नए रूप से काफी लाभान्वित हो रहा है। धार्मिक सामाजिक संस्थाओं को आश्रम के कार्यों से सीख मिलती है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *