February 20, 2025

सभी क्षेत्रों में बिना भेदभाव पानी की आपूर्ति करे निगम : डिप्टी मेयर

0
manmohan garg2
Spread the love

Faridabad News, 01 Aug 2019 : निगम वार्डों में पानी की असमान आपूर्ति की समस्या को दूर करने के लिए डिप्टी मेयर मनमोहन गर्ग ने निगम आयुक्त को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा कि निगम प्रशासन बिना किसी दबाव के सभी वार्डों में पानी की समान आपूर्ति करे। इसके लिए एक स्वतंत्र ब्रांच बनाने का भी सुझाव श्री गर्ग ने दिया है।

डिप्टी मेयर मनमोहन गर्ग ने बताया कि कई दिनों से वार्डों में असमान पानी आपूर्ति की शिकायतें उनके ऑफिस को मिल रही थीं। इनमें कई पार्षदों का भी कहना था कि पानी उनके वार्ड से निकाला जाता है और आपूर्ति दूसरे वार्ड को कर दिया जाता है। इसी प्रकार जेएनएनयूआरम के पानी के भी असमान आपूर्ति की शिकायतें मिल रही थीं। श्री गर्ग ने बताया कि उन्हें पता चला कि इस असमान पानी आपूर्ति में जनप्रतिनिधियों का ही अधिकारियों पर दबाव होता है। जिससे वह ऐसा करने के लिए मजबूर होते हैं।

श्री गर्ग ने बताया कि इस असमान पानी आपूर्ति के कारण जनता को बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। जिसे देखते हुए उन्होंने निगम आयुक्त अनीता यादव को सभी वार्डों में समान पानी आपूर्ति के लिए पत्र लिखा है। उन्होंने आयुक्त को सुझाव भी दिया है कि जनप्रतिनिधियों के दबाव से बचने के लिए एक स्वतंत्र ब्रांच अथवा कमेटी भी बनाई जानी चाहिए जो समान पानी आपूर्ति निश्चित कर सके।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *