February 23, 2025

सामाजिक समरसता मंच ने इंद्रा कॉलोनी में मनाई स्वामी विवेकानन्द जयन्ती

0
Indra Nagar-1
Spread the love

Faridabad News, 11 Jan 2019 : स्वामी विवेकानन्द की जीवनी विद्यार्थी अवश्य पढ़े।स्वामी जी के द्वारा युवाओं के लिए किए गए कार्य सभी के प्रेरणा स्रोत हैं। उनके द्वारा बताए गए रास्ते पर चलकर हम सभी अपने जीवन को सार्थक बना सकते हैं। उपरोक्त वक्तव्य राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, फरीदाबाद महानगर के विभाग कार्यवाह राकेश त्यागी ने अपने सम्बोधन में व्यक्त किए।

इंद्रा नगर स्थित ज्योति हाई स्कूल में सामाजिक समरसता मंच फरीदाबाद द्वारा स्वामी विवेकानंद की 156 वीं जयन्ती के उपलक्ष्य में व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सामाजिक समरसता, फरीदाबाद पूर्व महानगर के जिला संयोजक अरुण त्यागी ने अपने उद्धबोधन में स्वामी जी के जीवन पर प्रकाश डाला साथ ही उनके समरसता पर दिए गए विचारों का उल्लेख किया। विद्यार्थियों को संस्कारित और राष्ट्रभक्त बनने के लिए प्रेरित किया गया। बच्चों के साथ मिलकर एक समरसता गीत भी प्रस्तुत किया। कार्यक्रम समापन पर स्कूल प्रिंसिपल धर्मेंद्र दलाल एवं स्कूल प्रशासन का आभार प्रकट किया गया और सफल आयोजन के लिए बधाई दी। उपस्थित बच्चों को प्रसाद का वितरण किया गया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *