ठाकुर उमेश भाटी ने सादगीपूर्ण तरीके से भरा नामांकन

Faridabad News, 04 Oct 2019 : तिगांव विधानसभा क्षेत्र से इनेलो प्रत्याशी ठाकुर उमेश भाटी ने वीरवार को सादगीपूर्ण तरीके से नामांकन भरा। नामांकन भरते समय उनके साथ समाजसेवी पदमश्री अवार्डी डा० ब्रह्मदत्त, जिला अध्यक्ष देवेन्द्र चौहान, प्रैस सचिव प्रेम धनखड़, तिगांव शहरी अध्यक्ष गगन सिसोदिया, ग्रामीण अध्यक्ष ओमदत्त नागर, चमन मस्तान, राजवीर सिंह, महिला अध्यक्ष रेखा चौहान, दीपू चौहान, कल्पना भाटी, रश्मि भाटी, मोनिका, प्रियंका, पुनीत, अवधेश भदौरिया, अखिलेश यादव सहित आदि सैंकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। नामांकन भरने के पश्चात प्र्रैस को दिए अपने बयान में कहा कि तिगांव विधानसभा क्षेत्र के लोगों के हितों और उनके कल्याण के लिए काम करूंगा। इनेलो पार्टी ने सदैव विकास की राह पर चलते प्रदेश में अनेक जन कल्याणकारी कार्य किए हैं। विकास पुरुष एवं किसानों के मसीहा स्व. ताऊ देवीलाल ने अपना सर्वस्व जीवन हरियाणा के आम लोगों, किसानों, मजदूरों की सेवा एवं भलाई के लिए व्यतीत किया। उनके ही आदर्शों पर चलते हुए इनेलो पार्टी ने चौ. ओमप्रकाश चौटाला के नेतृत्व में हरियाणा को विकास के नए आयाम पर पहुंचाया। भाजपा आज जो स्मार्ट सिटी की बात करती है, वो ओमप्रकाश चौटाला जी ने कई वर्षों पूर्व गुडग़ांव को बना दिया था।
श्री भाटी ने कहा कि तिगांव विधानसभा मेरा घर है और यहां के लोग मेरा परिवार है, जिसकी सेवा करना हमारा कर्तव्य बनता है। आज इनेलो पार्टी ने मुझे क्षेत्र की सेवा करने का मौका दिया और जन आशीर्वाद मेरे साथ है। भाटी नेे भाजपा पर प्रहार करते हुए कहा कि पिछले 5 वर्षों में भाजपा ने केवल विनाश किया है, विकास के नाम पर एक फूटी कोड़ी एनआईटी विधानसभा क्षेत्र में नहीं लगाई है। भाजपा और कांग्रेस ने मिलकर फरीदाबाद का सत्यानाश कर दिया और तिगांव विधानसभा क्षेत्र पिछले 10 साल से कांग्रेस व भाजपा की बेरुखी झेल रहा है। भाजपा विधायक बनने पर कांग्रेस तिगांव के साथ सौतेला व्यवहार करती है और कांग्रेस विधायक बनने पर भाजपा क्षेत्र की अनदेखी करती रही है। अबकी बार न केवल तिगांव विधानसभा क्षेत्र में बल्कि समस्त हरियाणा में इनेलो सरकार बनाने जा रही है। एक समान रूप से प्रदेश का विकास होगा। इनेलो प्रवक्ता ने कहा कि स्थानीय विधायक 5 साल तिगांव विधानसभा क्षेत्र में कोई काम नहीं करा पाया। उन्होंने केवल बड़ी-बड़ी बातें की, मगर काम के नाम पर तिगांव आज भी पिछड़ा हुआ है। नामांकन के साथ ही उमेश भाटी ने तिगांव विधानसभा के अनेक क्षेत्रों में ताबड़तोड़ जन सभाएं की और लोगों से जनसम्पर्क कर जीत का आशीर्वाद लिया।