February 22, 2025

फरीदाबाद में भारतीय मजदूर संघ के 68वें स्थापना दिवस को पूरे उत्साह से मनाया गया

0
10258
Spread the love

फरीदाबाद :23 जुलाई। भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार ने कहा कि बीएमएस देश का पहला संगठन है जो किसी भी राजनीतिक दल की श्रमिक इकाई  नहीं बल्कि मजदूरों का मजदूरों के लिए मजदूरों द्वारा संचालित एक स्वतंत्र  मजदूर संगठन हैं। महान विचारक श्रद्धेय दत्तोपंत ठेगडी  द्वारा स्थापित भारतीय मजदूर संगठन अपनी द्रुत गति  से उन्नति करते हुए आज  देश के 56 विभिन्न  उद्योगों  में  सर्वाधिक संख्या  वाला  मजदूर संगठन है। तिगांव के छज्जूपुर में आयोजित बीएमएस स्थापना दिवस कार्यक्रम में बतौर मुख्य वक्ता के रूप श्री कुमार ने उपरोक्त वक्तव्य दिया।

फरीदाबाद में आज भारतीय मजदूर संघ का 68वां स्थापना दिवस को पूरे उत्साह के साथ विभिन्न स्थानों पर आयोजित किया गया। तिगांव खण्ड में भारतीय मजदूर संघ हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार और फरीदाबाद के कार्यकारी अध्यक्ष उपस्थित रहे । इसमें सतीश भाटी, नवल किशोर, इन्दर पाल भाटी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण ट्यूबवेल ऑपरेटर और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। प्रदेश अध्यक्ष का पगड़ी बांध कर स्वागत किया गया।

सेक्टर-19 में जिला फरीदाबाद का स्थापना दिवस समारोह संघ कार्यालय में आयोजित किया गया। जिसमें जिला अध्यक्ष रमेश चंद्र कटोच ने स्थापना, आदर्शों  औरों से अलग, राष्ट्रीय और सामाजिक संगठन, गैर राजनीतिक और उद्देश्य सम्बन्धित जानकारी विस्तार से बतायी। यहां पर श्रमिक गीत नीरज त्यागी ने प्रस्तुत किया। प्रेम रावत ने सभी उपस्थित कर्मचारियों का आभार प्रकट किया। इसमें मुख्य रूप से आर सी कटोच, प्रेम रावत, नीरज त्यागी, बिनोद कुमार,विजय शर्मा, राम निवास, हरीश सिंह आदि उपस्थित रहे।

एनआईटी बड़खल खण्ड में आयोजित स्थापना दिवस समारोह वैष्णो कान्वेंट स्कूल में आयोजित समारोह में डॉ दीपक कुमार ने उपस्थित कर्मचारियों को इस विशेष अवसर पर सम्बोधित किया। नीरज मावी ने उपस्थित कर्मचारियों का आभार प्रकट किया। यहां पर मुख्य रूप से महेश हुड्डा अध्यक्ष नगर निगम, नरेन्द्र चौहान, दुष्यंत गुप्ता, मोहन शाह बीरेंद्र कुमार आदि बहुत से लोग उपस्थित रहे। भारत माता की जय,बी एम एस अमर  रहे, बी एम एस की क्या पहचान, वन्दे मातरम् आदि जयकारे लगते रहे।

एनएचपीसी कर्मचारी संघ फरीदाबाद की कार्यकारिणी द्वारा आज स्थापना दिवस आयोजन में आर एल रॉय, अध्यक्ष नायब सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष सत्यनारायण शर्मा, उप सचिव वीरेंद्र प्रसाद, कैशियर एन.के.जैन, वाइस प्रेसिडेंट, गोपाल दत्त भट्ट, महेश सिंह तोमर विशेष रूप से   उपस्थित रहे। सभी स्थानों पर स्थापना दिवस समारोह के ( 68वें ) कार्य का सफल आयोजन संपन्न हुआ।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *