February 21, 2025

महिलाओं के विकास से ही देश का विकास : मनोज चौधरी

0
103
Spread the love

फरीदाबाद। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर बहुजन समाज पार्टी के तत्वाधान में आदर्श कॉलोनी में महिला दिवस मनाया गया। इस अवसर पर महिलाओं को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष मनोज चौधरी ने कहा महिलाओं के विकास के बगैर देश के विकास की कल्पना नहीं की जा सकती। महिलाओं के बगैर पुरुषों का कोई अस्तित्व नहीं है, पुरुषों को आगे बढ़ाने में महिलाओं की अहम भूमिका रहती है। श्री चौधरी ने कहा इस देश में एक से बढ़कर एक महिलाएं हुई जिन्होंने देश का नाम रोशन किया है, और माता रमाबाई ने तो पूरा जीवन बाबा साहेब आंबेडकर को महान बनाने के लिए कुर्बान कर दिया। महिलाओं ने देश में अनेक संत महापुरुषों को जन्म दिया है।

उन्होंने कहा जो पार्टियां बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देते हैं। उनकी सरकार में सबसे ज्यादा बलात्कार हुए हैं। देश में बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष बहन कुमारी मायावती जी देश में महिलाओं के सम्मान की लड़ाई लड़ रही हैं, उन्होंने महिलाओं के लिए शिक्षा और रोजगार के लिए सबसे अधिक कार्य किए हैं। इस अवसर पर सरदार उपकार सिंह, जिला महासचिव अशोक शास्त्री, बड़खल प्रभारी गीता आलोक, फरीदाबाद विधानसभा अध्यक्ष के एल गौतम, मोहन लाल सम्राट, आदर्श कालोनी बूथ सचिव रामवती, पुष्प सहित अनेक महिलाएं मौजूद रहीं।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *