February 24, 2025

जागरूकता अभियान के तहत चलाई जा रही गाड़ी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

0
108
Spread the love

Faridabad News, 10 July 2020 : सिविल सर्जन डॉ. आरएस पुनिया ने बताया कि 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस है। इस दिवस के उपलक्ष्य में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर जागरूकता अभियान चलाया जाता है, ताकि प्रत्येक नागरिक जनसंख्या नियंत्रण में अपना योगदान दे।

सिविल सर्जन शुक्रवार को जागरूकता अभियान के तहत चलाई जा रही गाड़ी को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने के दौरान यह जानकारी दे रहे थे। उन्होंने कहा कि बढ़ती जनसंख्या के कई दुष्परिणाम हैं। इसे रोकने के लिए परिवार नियोजन के महत्व, लैगिंग समानता पर अधिक बल देना चाहिए। लोगों को गर्भ निरोधक दवाइयों के प्रयोग व सावधानियों के बारे में पता होना चाहिए। उन्होंने कहा कि लोगों को स्वास्थ्य अधिकार, मानव अधिकार के बारे में भी जानकारी होनी चाहिए। इसके अलावा बालिका शिक्षा, बाल विवाह जैसे विषयों पर भी अपने विचार रखें। उन्होंने बताया कि विश्व जनसंख्या दिवस की शुरूआत 11 जुलाई 1989 को संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम के तहत हुई थी। उन्होंने बताया कि विश्व जनसंख्या दिवस थीम 2020-आपदा में भी परिवार नियोजन की तैयारी, सक्षम राष्ट्र और परिवार की पूरी जिम्मेदारी है। इस अवसर पर उप सिविल सर्जन डॉ. गीता पालिया व अन्य डाक्टर्स व स्टाफ भी उपस्थित था।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *