February 23, 2025

स्वर्गीय मास्टर पूर्णलाल की 12वीं पर हजारों लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की

0
1
Spread the love

Faridabad News : स्वर्गीय मास्टर पूर्ण लाल के निधन के शोक में इलाके के हजारों लोगों ने उनके घर पर जाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। सभी ने परिवार को सांत्वना देते मास्टर पूर्णलाल की आत्मा को शांति देने की कामना की। पलवल से आए हरे राम भारद्वाज राष्ट्रीय सदस्य विकलांग एवं सामाजिक मंत्रालय दिल्ली, भाजपा के वरिष्ठ नेता बलदेव अलावलपुर, नूंह जिले के जिला राजस्व अधिकारी बस्तीराम, वरिष्ठ नेता रतन सिंह सौरोत, भाजपा नेता घीसा राम, कन्या गुरुकुल हसनपुर के मंत्री महाशय, पंजाब केसरी के पत्रकार विजेंद्र फौजदार भेदी, नजर अखबार के हरियाणा प्रभारी पत्रकार राम रतन नरवत व ग्राम मरोली की सरदारी व अन्य गांवों के जिम्मेदार लोगों ने मास्टर पूरन लाल के निधन पर शोक व्यक्त किया और साथ ही परिवार को सांत्वना दी। स्वर्गीय पूर्ण लाल के बड़े बेटे कमलेश शास्त्री व छोटे बेटे मोहन हरि अशोक सरंपच ने बताया कि 5 जुलाई बुधवार को पिता की 12वीं पर चौबीसी का कार्यक्रम किया जा रहा हैं। चौबीसी के अलावा शांति हवन यज्ञ कार्यक्रम भी रखा गया है। उन्होंने लोगों से अनुरोध किया है कि इस कार्यक्रम में पहुंचे। इस संदर्भ में सभी को सूचित किया जा रहा है। बता दें, कि प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी सदस्य मास्टर पूर्णलाल (74) का 23 जून को निधन हो गया। 24 जून को उनके पैतृक गांव मर्रोली (होडल) में अंतिम संस्कार किया। मास्टर पूर्णलाल पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे। उनके निधन की खबर सुनकर पार्टी व क्षेत्र के लोगों में शोक की लहर दौड़ पड़ी। मास्टर पूर्णलाल ने 1992 में बीजेपी का दामन थामा था। सन् 2005 में मास्टर पूर्णलाल ने हसनपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा। स्वर्गीय मास्टर पूर्णलाल बड़े कर्म योगी व संघर्षशील व्यक्ति थे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *