February 19, 2025

टिपरचंद शर्मा ने बल्लभगढ़ में लगभग 20 लाख की लागत से बनाई जाने वाली सड़कों के कार्य की शुरुआत की

0
205
Spread the love

Faridabad News, 19 Feb 2021 : हरियाणा के परिवहन एवं खनन मंत्री मूलचंद शर्मा के बड़े भाई टिपरचंद शर्मा ने बल्लभगढ़ विधानसभा की भीमसेन और तकिया कॉलोनी में लगभग 20 लाख की लागत से बनाई जाने वाली सड़कों के कार्य की शुरुआत की और कहा कि बल्लभगढ़ के विकास में हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

इस मौके पर यहां स्थानीय लोगों ने भाजपा नेता श्री टिपरचंद शर्मा का फूल मालाओं से स्वागत किया।

स्वयं श्री शर्मा ने भी स्थानीय लोगों को फूल मालाएं पहनाई और उनके हाथों से भी नारियल तुड़वाया कर कालोनी में विकास कार्यों की शुरुआत की।

परिवहन मंत्री के भाई का कहना है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री आदरणीय मनोहर लाल और परिवहन मंत्री आदरणीय मूलचंद शर्मा के नेतृत्व में बल्लभगढ़ विधानसभा का चहुमुखी विकास किया जा रहा है, चारों तरफ विकास कार्यों की झड़ी लगी हुई है। उन्होंने कहा कि दोनों कॉलोनी की सड़कों का यह कार्य लगभग 10 दिन में पूरा कर दिया जाएगा, जिस पर करीब 20 लाख रुपए की लागत आएगी।

इस मौके पर उन्होंने स्थानीय निवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि बल्लभगढ़ विधानसभा में ऐतिहासिक कार्य किए जा रहे हैं।

मौके पर वार्ड 39 के पार्षद हरप्रसाद गोड़, पारस जैन, मुकुट, संगीता नेगी, योगेश शर्मा, मंडल अध्यक्ष कैलाश वशिष्ठ, डॉक्टर हेमंत, राजेश गोड़, लखन बैनीवाल, प्रेम मदान, संजय शर्मा, अशोक शर्मा, सुर्दशन के अलावा स्थानीय कॉलोनी वासी मौजूद रहे। कॉलोनी वासियों ने भी हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा का आभार प्रकट किया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *