February 22, 2025

34वें अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड क्राफ्ट मेले में पर्यटक जमकर उठा रहे हैं हरियाणवी व्यंजनों लुत्फ

0
456
Spread the love

Faridabad News, 08 Feb 2020 : 34वें अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड क्राफ्ट मेले में हरियाणवी रसोई में पर्यटक हरियाणवी व्यंजनों का जमकर लुत्फ उठा रहे हैं। कुरुक्षेत्र में विशाल अटकन कैटरर्स के नाम से मशहूर हरियाणवी रसोई लोगों के लिए विशेष आकर्षण काकेन्द्र बना हुआ है। हरियाणवी रसोईपिछले6 साल से सूरजकुंड मेले में अपनी स्टाल लगा रहे हैं और लोगों को अपने लजीजव्यंजनों से लुभा रहे हैं। रसोई के मालिक विशाल ने बताया कि हम कुरुक्षेत्रमें गीता जयंती के अवसर पर भी स्टाल लगाते हैं। इसके अलावा शादी पार्टियोंका भी काम करते हैं। विशाल ने आईएमटी इंस्टीट्यूट ऑफ होटलमैनेजमेंट ज्योतिसर कुरुक्षेत्र हरियाणा से डिप्लोमा किया है और उन्हें बचपनसे ही खाना बनाने का बहुत शौक था। जिसके चलते उन्होंने इस लाइन कोकैरियर के रूप में चुनना। गीता जयंती के अवसर पर कुरुक्षेत्र में हरियाणाके मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और उपमुख्यमंत्रीदुष्यंत चौटाला को भी अपने व्यंजनों से लुभाया है। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने हरियाणवी रसोई के व्यंजनों की जमकर तारीफ भी की है। अपनीकारीगरी के लिए उन्हें कुरुक्षेत्र के उपायुक्त से प्रशंसापत्र भी मिला है। हरियाणवी रसोई के मुख्यव्यंजन बाजरे की रोटी, सरसों का साग, लहसुन की चटनी, गुड़ की डली, मक्खन,खीर गुड़ का हलवा, देसी घी का चूरमा, देसी घी के बाजरे की खिचड़ी, कढ़ीचावल, लस्सी देसी घी का नमकीन दलिया है, जो से पर्यटकों को खूबलुभा रहा है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *