February 21, 2025

परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र को होली के पर्व पर दी करीब 4 करोड़ रुपये की धनराशि के विकास कार्यों की सौगात

0
PN_5 (2)
Spread the love

बल्लभगढ़, 04 मार्च। प्रदेश के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने आज शनिवार को दोपहर बाद  बल्लभगढ़ वासियों को करीब 4 करोड़ रुपए की धनराशि  की लागत से बनने वाली आरएमसी गलियों के कार्य का शुभारंभ कर होली पर्व पर विकास कार्यों की सौगात दी है।

उन्होंने बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र के  सभी लोगों को होली पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रदेश में  भाजपा सरकार ने हमेशा से अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं को पहुंचाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों की खैर नहीं है। साथ ही कैबिनेट मंत्री ने नुक्कड़ सभा को सम्बोधित करते हुए कहा की वे शहर में बहन बेटियों को परेशान करने वालों का जेल भिजवा कर उनका इलाज करने का काम करेगे।

परिवहन मंत्री श्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि बल्लभगढ़ की विष्णु कॉलोनी में बनाई जाने वाली गली नंबर 9 और उसके साथ लगती हुए अन्य गलियों का निर्माण कराया जाएगा। जिनके ऊपर करीब 20 लाख रुपये की धनराशि की लागत  आएगी। वहीं आज परिवहन मंत्री पंडित मूलचंद शर्मा ने स्थानीय नागरिकों के साथ उनके हाथों से नारियल फुड़वाकर कर आरएमसी गली निर्माण विकास कार्य की सौगात दी है।

बता दें कि यह गली विष्णु कॉलोनी के मुख्य गलियों में से एक है। इसके अलावा कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने यादव कॉलोनी की  गलियों को आरएमसी से बनाने के कार्य का भी स्थानीय गणमान्य लोगों के हाथों से  नारियल फुड़वाकर कार्य की शुरुआत कराई।  यादव कालोनी में करीब 1 करोड़ 75 लाख रुपये की धनराशि  की लागत से करीब 26 गलियों का निर्माण कराया जाएगा।

इसके उपरांत बल्लभगढ़ की कुंदन कॉलोनी में भी करीब 16 गलियां आरएमसी से बनवाई जाएंगी। जहां उन पर लगभग 2 करोड़ रुपये की धनराशि की लागत आएगी। यहां के कार्य का भी आज ही शुभारंभ किया गया।

इस मौके पर भाजपा टिपर चंद शर्मा, महेंद्र वैष्णव, पारस जैन, बृजलाल शर्मा, राकेश गुर्जर, हरप्रसाद गोड, सुभाष लांबा, सुरेंद्र यादव, शिव प्रसाद गोड, मोहन लाल गर्ग, भारत शर्मा, किशन सिंह भाटी, गजेंद्र वैष्णव, बबली प्रधान,सतवीर शर्मा, के एल वशिष्ठ, योगेश शर्मा, विपिन यादव, पीएल शर्मा, जयप्रकाश, संजय मरोडिया, पवन सैनी,तेजराम तिवारी, नवल भाटी, राजेंद्र शर्मा, कवि देवेंद्र गोड सहित कालोनियों के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *