February 22, 2025

पेड़ ही जीवन का आधार, करें पौधारोपण : वासदेव अरोड़ा

0
15
Spread the love

Faridabad News, 04 Aug 2019 : आज आजाद पार्क सेक्टर-10 में आरडब्ल्यू सैक्टर-10 हाउसिंग बोर्ड द्वारा पौधारोपण किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि श्री वासुदेव अरोड़ा, डॉ. अनिल शर्मा, आरडब्ल्यूए के प्रधान श्री जगदीश वर्मा पौधारोपण किया। इस अवसर पर श्री वासुदेव अरोड़ा ने कहा कि पेड़ ही जीवन का आधार है। बीते कुछ समय से जिस तरह से पौधों की संख्या कम हुई है। उससे वातावरण दूषित हुआ है। वातावरण को दूषित होने से बचाने के लिए हमें अधिक से अधिक पौधारोपण करना चाहिए। अधिक वन क्षेत्र होगा तो बरसात भी अधिक होगी। उन्होंने कहा कि पौधारोपण करने से ज्यादा संरक्षण महत्व रखता है। पौधारोपण तो कर लेते हैं, लेकिन बाद में देखभाल नहीं करते। जिसके कारण पौधा सूख जाता है। इसलिए जरूरी है कि पौधारोपण करने के बाद उसकी नियमित रूप से देखभाल की जाए। तभी लगातार कम होते पौधों की संख्या को बढ़ाया जा सकता है। जो प्रत्येक व्यक्ति के लिए जरूरी है। इस पौधारोपण कार्यक्रम में आरडब्ल्यूए के सदस्यों में टीसी कनौजिया, विनोद मग्गू, युगल किशोर, रमेश चौधरी, संजय भटेजा, सुरेंद्र अरोड़ा, महेश शर्मा, माता प्रसाद, अभिषेक वर्मा आदि ने अपना सहयोग दिया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *