February 23, 2025

उमेश गहलावत को बनाया गया जनता युवा मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष

0
136
Spread the love

New Delhi News, 04 Nov 2019 : जनता युवा मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरुग्राम के उमेश गहलावत को बनाया गया। इस बात की घोषणा नई दिल्ली के प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में जनता पार्टी की ओर से आयोजित एक प्रेस कांफ्रे्रन्स में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जय प्रकाश बंधु और राष्ट्रीय प्रधान महासचिव राजकपूर यादव ने संयुक्त रूप से की। इस मौके पर उमेश गहलावत, रविन्द्र राय, रामपाल समेत पार्टी के कई पदाधिकारी मौजूद थे। मालूम हो कि जेपी आंदोलन से निकली पार्टी जनता पार्टी का युवा विंग है जनता युवा मोर्चा।

संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जय प्रकाश बंधु ने कहा कि हरियाणा के उमेश गहलावत से पार्टी को काफी उम्मीदें है। समाज में सक्रियता को देखते हुए ही उन्हें जनता युवा मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। अब पूरे देश में उमेश गहलावत युवाओं को पार्टी से जोडऩे का काम करेंगे। स्वंय पार्टी के संस्थापक जय प्रकाश नारायण का भी मानना था कि देश में परिवर्तन लाने के लिए युवाओं को सक्रिय राजनीति में लाना अनिवार्य है। इस बात का गवाह 1977 का जेपी आंदोलन है जब इंदिरा गांधी सरकार के आपातकाल के खिलाफ देश के युवाओं ने बगावत कर दी और जय प्रकाश नारायण के नेतृत्व में नई सरकार का गठन हुआ जिसके प्रधानमंत्री मोरारजी देशाई को बनाया गया। 1977 से 1980 तक देश में जनता पार्टी की सरकार रही। बाद में पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर जनता पार्टी के अध्यक्ष बने फिर राज्य सभा सांसद डॉ सुब्रह्मण्यम स्वामी इसके कई साल तक अध्यक्ष रहे। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी में आपसी मतभेद के कारण बाद में भारतीय जनता पार्टी, जनता दल समेत कई पार्टियां बनी। बाद में डॉ सुब्रह्मण्यम स्वामी ने 2013 में जनता पार्टी का विलय भारतीय जनता पार्टी में कर दिया। इस विलय के खिलाफ कई साल तक कोर्ट में लड़ाइयां लड़ी गई और अंतत: फैसला पक्ष में आया। उसके बाद से एक बार फिर से जनता पार्टी को पूरे देश स्तर पर मजबूत बनाने की कोशिशें हो रही है।

राष्ट्रीय प्रधान महासचिव राजकपूर यादव ने बताया कि पूरे देश स्तर पर जनता पार्टी संगठन को मजबूत करने की कोशिशें हो रही है। इसी कड़ी में अभी हरियाणा विधानसभा चुनाव में भी कुछ सीटों पर उम्मीद्वार उतारे गए थे। अब झारखंड विधानसभा चुनाव में भी कई सीटों पर उम्मीद्वार उतारे जाएंगे। झारखंड और हरियाणा में पार्टी को अच्छा रेसपांस मिल रहा है।

वहीं नव नियुक्त जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उमेश गहलावत ने कहा कि उनकी अभी कोशिश दिल्ली और हरियाणा में संगठन को मजबूत करने की होगी क्योंकि दिल्ली में कुछ माह के बाद विधान सभा चुनाव होने वाला है। दिल्ली में अभी से ही विधान सभा चुनाव लडऩे के लिए मजबूत प्रत्याशी की तलाश शुरू कर दी गई है। इसके अलावा उनकी कोशिश पूरे देश भर में पार्टी में अधिक से अधिक युवाओं को जोडऩे की होगी।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *