February 21, 2025

केंद्रीय ग्रह राज्यमंत्री हंसराज अहीर महाराष्ट्र मित्र मंडल के श्री गणेश पूजा में हुए शामिल

0
22
Spread the love

Faridabad News, 21 Sep 2018 : केंद्रीय ग्रह राज्यमंत्री हंसराज अहीर महाराष्ट्र मित्र मंडल फरीदाबाद के श्री गणेश पूजा में शामिल होने के लिए आए। उन्होंने आते ही बाप्पा के समक्ष माथा टेका एवं उनसे आशीर्वाद लिया। वह सभी मंडल कार्यकर्ताओं से मिले एवं उनसे बात की। उन्होंने अपने सम्बोधन में बोला की यह गणेश महोत्सव आपसी भाईचारे एवं एकता का त्यौहार है। पहले गणेश पूजा को बस गिने चुने मराठी परिवारों द्वारा मनाया जाता था। परन्तु महाराष्ट्र मित्र मंडल की इस पूजा एवं भक्ति भाव को देखते हुए अन्य मंडल भी शहर में स्थापित हुए। इतना ही नही गणेश पूजा आज कल हर घर हर शहर में मनाई जाने लगी। उन्हें मंडल अध्यक्ष राजेन्द्र पांचाल , डी.एम् थोते, प्रवीन राठोड, चिंतामणि वैद्य, अरुण पवार, विलास पांचाल, रविन्द्र, रवि कांत गोसावी, विनय पांचाल, श्रेयस, तेजस, हरेन्द्र, विशाल, अनिल, निखिल, रोहित, अक्षय, रमा कांत द्वारा स्मृतीचिन, शोल एवं श्री फल द्वारा समान्नित किया गया। मंडल द्वारा 20 सितम्बर को भजन संध्या का आयोजन किया गया जो की आर्ट ऑफ़ लिविंग द्वारा प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम की शुरुआत श्री गणेश वन्दना द्वारा की गई जो की नीलिमा राजपूत द्वारा प्रस्तुत की गई। उनके बाद अनीता ने गणेश ॐ सुंदर भजन प्रस्तुत किया। फर रमन ने गणेश शर्दम भजन प्रस्तुत किया। तू माने या न माने भजन नीलिमा द्वारा प्रस्तुत किया। दुर्गे-दुर्गे जय जय माँ भजन रमन द्वारा भजन प्रस्तुत किया। अनीता द्वारा शम्भो शम्भो महादेवा भजन प्रस्तुत किया। अंतिम भजन ओ लाल मेरी भजन नीलिमा द्वारा प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम की समाप्ति के बाद मंडल के रोहित पांचाल, विनय रोहिल्ला, अक्षय, विशाल, तेजस पांचाल द्वारा भजन मण्डली को स्मृति चिन्न भेंट कर उनको समान्नित किया गया। कार्यक्रम में गाँधी कॉलोनी निवासी एवं मंडल के राजेंद्र पांचाल, विलास पांचाल, चिंतामणी वेध, रवि कांत, रविंदर लोतेकर, सचिन उत्र्वर, रमा कांत, यशवंत पांचाल, सागर कुलकर्णी, गौरव, अक्षय पांचाल, श्रेयस, तेजस, सुरेंदर चोहान, लक्ष्मण पांचाल, हरेंदर, विशाल, निखिल वर्मा, निर्मल, अजय काने जी एवं मंडल के सभी कार्यकर्ता उपस्थित थे। महाराष्ट्र मित्र मंडल द्वारा 21 सितम्बर को महिलाओ के विविध कार्यक्रम का आयोजन किया है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *