February 22, 2025

केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने किया खेल महाकुंभ के राज्य स्तरीय एथलेटिक प्रतियोगिता का शुभारंभ

0
63256
Spread the love

Faridabad News, 08 Nov 2019 : केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि खेल अनुशासन की बुनियाद और सीख लेने की सीढ़ी है। जीतने वाले खिलाड़ी से हारने वाला खिलाड़ी सीख लेकर भविष्य में जीत के लिए प्रेरणा लेता है।

केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री कृष्ण पाल गुर्जर शुक्रवार को स्थानीय सैक्टर-12 में खेल महाकुंभ के राज्य स्तरीय एथलेटिक प्रतियोगिता का शुभारंभ अवसर पर उपस्थित खिलाडियों और खेल प्रेमियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने प्रदेश के सभी जिलों से आए एथलेटिक पुरूष व महिला खिलाड़ियों से मार्च पास्ट की स्लामी ली और ध्वजा रोहण कर खेलों के विधिवत शुभारंभ की घोषणा भी की।

उन्होंने अपने सम्बोधन में खिलाड़ियों, खेल प्रशिक्षकों तथा प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का विकास होता है। देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने फिट इण्डिया मूवमेंट की शुरुआत लोगों को स्वस्थ रखने के लिए की है। मनुष्य को लम्बी आयु और स्वस्थ शरीर के लिए दिनचर्या में खेलना जरूरी है। उन्होंने कहा कि राजनीति भी एक खेल है। इसके भी अन्य खेलों की तरह नियम और अनुशासन है । खिलाड़ी को हमेशा अनुशासन में रहकर खेलना चाहिए। खेल में जीतने वाले खिलाड़ी से हारने वाले खिलाड़ी को प्रेरणा मिलती है, इसलिए खिलाड़ी आपस में एक दूसरे के लिए प्रेरणा के स्रोत होते हैं।

केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल की सरकार की खेल नीति की बदौलत से ही हरियाणा के खिलाडियों ने खेलों में विश्व में अलग पहचान बनाई है। ओलंपिक, पैरा ओलम्पिक, एशियाई खेलों में मेडल जीतने वाले हरियाणा के खिलाडियों को सरकार द्वारा करोङो रूपये की प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया जाता है। इसके अलावा सरकारी नौकरियों में भी खिलाड़ियों को अलग से कोटा देकर नौकरियां दी जा रही है।

राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ के नोडल अधिकारी कम एसडीएम फरीदाबाद अमित कुमार ने मुख्य अतिथि केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री कृष्ण पाल गुर्जर का स्वागत किया। उन्होंने राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ एथलेटिक प्रतियोगिता की विस्तार पूर्वक जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि प्रदेश के सभी जिलों से लगभग एक हजार पुरूष व महिला खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। प्रशासन व पुलिस द्वारा किए गए व्यापक प्रबंधन और व्यवस्था बारे भी जानकारियां दी।

खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग के उप निदेशक गंगादत्त तथा जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी विनोद बाला ने भी मुख्य अतिथि का धन्यवाद किया। इस अवसर पर वजीर सिंह नागर, सन्दीप सिंह सहित प्रदेश भर के एथलेटिक खेल प्रशिक्षक ,खिलाड़ी और खेल प्रेमी उपस्थित थे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *