February 20, 2025

पार्टी में अधिक से अधिक महिलाओं को जोड़कर पार्टी को सत्ता में लाने के लिए भरसक प्रयास करेंगी : सुनीता फागना

0
111
Spread the love

Faridabad News, 20 March 2021 : ऑल इंडिया महिला कांग्रेस द्वारा फरीदाबाद से तीन महिलाओं को महिला जिला अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया है।महिला कांग्रेस ने फरीदाबाद से तीनों को अलग-अलग 6 विधानसभा की जिम्मेदारी दी गई है। जिसमे  सुनीता फागना को ओल्ड फरीदाबाद व तिगांव विधानसभा,गजना कालीरमन को बल्लभगढ़ व पृथला विधानसभा,सोनू चौधरी को बड़खल व एन आई टी विधानसभा की जिम्मेदारी दी गई है। इस खबर से कांग्रेस पार्टी में ख़ुशी की लहर दौड़ गई है। तीनों को बधाई देने का ताँता लगा हुआ है। इस अवसर पर सुनीता फागना ने ऑल इंडिया महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुष्मिता देव, हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रदेश अध्यक्ष कु शैलजा, पूर्व मुख्यमंत्री हरियाणा भूपेन्द्र सिंह हुड्डा, व हरियाणा महिला कांग्रेस कमेटी की प्रदेश अध्यक्ष सुधा भारद्वाज का आभार जताते हुए कहाकि कांग्रेस महिला कमेटी की नवनियुक्त तीनों जिला अध्यक्षों को और से पार्टी के आला कमान और जिले के वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व मंत्री महेन्द्र प्रताप, करण दलाल, आनंद कौशिक, ललित नागर, रघुवीर तेवतिया,बलजीत कौशिक,योगेश गौड वर्तमान विधायक नीरज शर्मा, विजय प्रताप,सुमित गौड़ सहित सभी नेताओं का आभार जताया और कहा कि वह पार्टी में पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ अपने पद की गरीमा को देखते हुए काम करेंगी। उन्होने कहा वह पार्टी में अधिक से अधिक महिलाओं को जोडेंगी और पार्टी को सत्ता में लाने के लिए भरसक प्रयास करेंगी।उन्होंने कहाकि वह पार्टी में पिछले कई सालों से जुडी हुई है कांग्रेस पार्टी ने उन्हें पहले भी महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव का पद दिया था। उस पद की गरिमा का ध्यान रखते हुए भी उन्होंने पार्टी में हजारो महिलाओं को जोड़ने का काम किया है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *