February 23, 2025

महिला दिवस पर अतुल्य नारी अवार्ड से महिलाएं सम्मानित अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं ने लिया एकजुटता का संकल्प

0
65821594357
Spread the love

फरीदाबाद, 7 मार्च(ब्यूरो): अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शहर की महिला समाजसेवियों ने एकजुट होकर समाज के लिए काम करने का संकल्प लिया। महिला पत्रकार एसोसिएशन द्वारा आयोजित अतुल्य नारी कार्यक्रम में शहर की विभिन्न क्षेत्रों में सामाजिक कार्य करने वाली 65 से अधिक समाजसेवी संस्थाओं की महिला प्रतिनिधियों व उनकी टीम को अतुल्य नारी अवार्ड देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में शिक्षा, उद्योग, पुलिस, प्रशासन, चिकित्सा, ब्यूटी, कला, फिटनेस सहित अनेक क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाएं भी मौजूद रहीं। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में एडीसी फरीदाबाद अपराजिता मौजूद रहीं जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर निगम की संयुक्तायुक्त शिखा, मुख्यमंत्री के मीडिया कॉर्डिनेटर मुकेश वशिष्ठ ने उपस्थिति दर्ज करवाईं। कार्यक्रम की अध्यक्षता साईं धाम के फाउंडर डा. मोतीलाल गुप्ता ने की। वहीं सम्मानीय अतिथि के रूप में महिला उद्यमी व समाजेवी इला गुप्ता, महिला थाना इंचार्ज इंदुबाला, मनस्कृति स्कूल की प्रिंसीपल ज्योति भल्ला, साईं धाम की प्रिंसीपल बीनू शर्मा, ब्रह्माकुमारी पूजा व अन्य बहनें, समाजसेवी रंजना अग्रवाल, प्रियंका अग्रवाल, प्रसिद्ध सिंगर अंजुम मुथरेजा ने शिरकत की जबकि महिलाओं को प्रोत्साहित करने के लिए विशेष रूप से भाजपा कोषाध्यक्ष राजन मुथरेजा, भाजपा मंडलाध्यक्ष कुलदीप साहनी, रोटेरियन वीरेंद्र मेहता, पंकज गर्ग, हितेश पालटा आदि मौजूद रहे। इस मौके पर उन्हें भी नारियों को प्रोत्साहित करने के लिए सम्मानित किया गया। इस मौके पर एडीसी अपराजिता ने कहा कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में आगे हैं। कोई भी क्षेत्र ऐसा नहीं है जहां महिलाओं ने अपनी अलग पहचान न बनाई हो।

उन्होंने कहा कि पत्रकारिता में भी महिलाओं का प्रदर्शन सराहनीय है। उन्होंने सभी को महिला दिवस की बधाई दी। वहीं संयुक्तायुक्त शिखा ने महिला पत्रकार एसोसिएशन द्वारा शहर हर क्षेत्र से जुड़ी प्रतिष्ठित महिला समाजसेवियों की संस्थाओं को सम्मानित करने के प्रयास की सराहना की। उन्होंने कहा कि महिलाएं एक साथ कई जिम्मेवारियों का निर्वाह करते हुए भी आज समाजसेवा में भी उत्कृष्ट कार्य कर रही हैं जोकि नए भारत की नारी को दर्शाता है। वहीं साईं सेवक मोतीलाल गुप्ता ने शहर की महिलाओं द्वारा किए गए सामाजिक कार्यों की मुक्त कंठ से सराहना की। महिला थाना इंचार्ज इंदुबाला ने महिला सुरक्षा को लेकर पुलिस का सहयोग करने तथा जागरुक रहने की बात कही। वहीं उद्यमी व फिटनेस एक्सपर्ट इला गुप्ता ने कहा कि महिलाओं को अपने स्वास्थ्य को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए क्योंकि स्वस्थ महिला अपने परिवार को ज्यादा बेहतर तरीके से चला सकती है। मुख्यमंत्री के मीडिया कॉर्डिनेटर मुकेश वशिष्ठ ने कहा कि आज की नारी समय के साथ चलते हुए अपने संस्कारों व जिम्मेवारियों का निर्वाह बखूबी करना जानती है और यही कारण है कि आज देश के सर्वोच्च पद पर भी महिला विराजमान हैं। एसोसिएशन की प्रधान पूजा शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर महिला पत्रकार एसोसिएशन से प्रधान पूजा शर्मा के अलावा ज्योति शर्मा, ऊषा शर्मा, पूजा भारद्वाज, मानसी अरोड़ा, दीपा राणा, आंचल मिश्रा, सुमन, ओनिका माहेश्वरी, गौरी, ज्योति सिंह, पूनम दत्ता, नैन्सी, संजना नरूला, आरती शर्मा, दीप्ती,प्रियंका सैनी, सोनाली मल्होत्रा सहित प्रिंट मीडिया, डिजीटल मीडिया व इलेक्ट्रोनिक मीडिया से जुड़े लोग मौजूद रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *