महिला थाना प्रभारी ने ऑपरेशन दुर्गा अभियान के तहत महिला एवं बाल अपराधों के संबंध में महिलाओं को किया जागरूक

Faridabad News : पुलिस आयुक्त डा. हनीफ कुरेशी के दिशा निर्देश पर महिला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सविता व पल्ला चोकी इन्चार्ज एस.आई उमेश कुमार व उनकी टीम ने महिला अपराधों एवं बाल अपराधो पर अंकुश लगाने के लिए आज 29 दिसम्बर को पल्ला चोकी एरिया फरीदाबाद में जाकर महिला अधिकारों की जानकारी दी तथा महिला हेल्प लाइन 1091 के बारे में बताया।
इंस्पेक्टर सविता ने बताया कि उनकी टीम ने पल्ला एरिया में औरतों को सेल्फ डिफेंस के बारे में बताया गया व महिलाओं से संबंधित हो रहे अपराधो के बारे व बाल अपराधो के बारे में जागरूक किया। उनको उनके अधिकार के बारे में बताया गया। फरीदाबाद पुलिस की तरफ से चलाए गए एफ.आर.आई एप्प, वटसएप्प नं0 9999150000, व हाल ही में लॉच किए गए एसएसएफ ग्रूप, ऐंकर टेलेंट हंट कैन्टेस्ट प्रोग्राम इत्यादि के बारे में बताया गया।
पुलिस प्रवक्ता सुबे सिंह ने बताया कि ऑरेशन दुर्गा अभियान के तहत फरीदाबाद की महिलाओं को जागरूक किया जा रहा है ताकि महिला से संबंधित होने वाले आराधो में कमी लाई जा सके व महिलाओं को जागरूक करके उनको सशक्त बनाया जा सके।