February 22, 2025

कार्यकर्ता ही भाजपा की असली पूंजी : कृष्णपाल गुर्जर

0
104
Spread the love

Faridabad News, 16 Jan 2021 : भारतीय जनता पार्टी खेड़ी,सराय मंडल का 2 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन सामुदायिक भवन, अनंगुपर डेरी,बाईपास रोड(सेक्टर-37) में प्रशिक्षण शिविर के प्रभारी राजकुमार वोहरा,मदन पुजारा व मंडल अध्यक्ष ज्ञानेन्द नागर,विरेन्द्र यादव की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण शिविर में केन्द्रीय राज्यमंत्री चौ.कृष्णपाल गुर्जर ने सबसे पहले कार्यकर्ताओं को नववर्ष 2021 की शुभकानमाएं देते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ता ही भाजपा की असली पूंजी है। उन्होनें कहा कि पूरे प्रदेश में इस तरह के मंडलों के प्रशिक्षण शिविर चल रहे है। भाजपा की यह नीति रही है कि कार्यकताओं को समय समय पर पार्टी की नीतियों,रीतियों,ऊसूलों और वर्तमान राजनैतिक हालात से परिचित कराया जाए। इसकी जरूरत इसलिए पड़ती है कि पुराने कार्यकताओं के साथ साथ नए जुडे कार्यकताओं को भी पार्टी की अवधारणा से अवगत कराया जाए। श्री गुर्जर ने कहा कि दूसरी पार्टियों में यदि एक अध्यक्ष बनता है तो आजीवन उसी के परिवार या उनके रहमो करम पर चलने वाला अध्यक्ष रहता है। लेकिन भाजपा में हर तीन साल बाद मंडल से लेकर केन्द्र तक का अध्यक्ष बदल जाता है। आज अगर कोई मंच पर बैठा है तो कल उसे सामने बैठने में जरा सा भी संकोच नही होगा। कुर्सी वहीं रहती है लेकिन बैठने वाले बदलते रहते है। श्री गुर्जर ने कहा कि देश की राजनीति में पिछले 6-7 वर्षो से कितना बड़ा अंतर आया है पहले कांग्रेस के खिलाफ सभी चुनाव लड़ते थे लेकिन आज ऐसा समय आ गया है जब भाजपा के खिलाफ सभी मिलकर चुनाव लड़ते है। इतनी लंबी छलांग भाजपा ने यह सब आप जैसे कार्यकताओं की बदौलत लगाई है। उन्होनें कहा कि भाजपा नेतृत्व का हमेशा से सपना था कि भारत को विश्व गुरू बनाना है और आज देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में वो मानों पूरा हो रहा हो। उनकी नेतृत्व श्रमता का लोहा आज पूरी दुनिया मान रही है। आज देश आज देश की सीमाएं सुरक्षित हाथों में है। उन्होनें कहा कि असली किसान तो खेतों में काम कर रहा है। यह कैसा किसान आंदोलन है जिसमें देशद्रोहियों को छोड़ते की बात होती है। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने हमेशा किसानों के हक में निर्णय लिया है। आज किसानों को विपक्षी पार्टियां बरगलाने पर लगी है और उनके कन्धे पर बंदूक रखकर चलाई जा रही है। भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा,संदीप जोशी ने भाजपा की स्थापना और भाजपा की विचारधारा के बारे में सभी कार्यकर्ताओं को बताया। उन्होनें पिछले 6 वर्षो में हुए अन्त्योदयी प्रयत्न एवं आत्मनिर्भरता के साथ राष्टीय सुरक्षा के बारे में बताया। वक्ता ओमप्रकाश रैक्सवाल ने भारत की वैचारिक मुख्यधारा हमारी विचारधारा के बारे में बताया। बिजेन्द्र नेहरा ने हमारी कार्यपद्वति एवं संगठन संरचना में हमारी भूमिका के बारे में बताया। इस मौके पर पार्षद अजय बैसला,पार्षद जितेन्द्र यादव,पार्षद बिजेन्द शर्मा,मनोज वशिष्ठ,खेड़ी मंडल अध्यक्ष ज्ञानेन्द्र नागरसतबीर नागर,अमरपाल नागर,दयाराम नागर,जीतू नर्वत,सुभाष चंदीला,राजबीर सरपंच,अजीत,कर्ण सिंह नंबरदार,सतपाल भाटी,वीरपाल चंदीला,दिनेश भाटी,इंश्वर चौधरी,संजय सरपंच,अजयबीर सरपंच भतौला,लीलू चंदीला,फिरे सिंह चंदीला।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *