February 22, 2025

देश व प्रदेश के विकास में श्रमिकों का बड़ा योगदान रहता है : नायब सिंह सैनी

0
101
Spread the love

Faridabad News : देश व प्रदेश के विकास में श्रमिकों का बड़ा योगदान रहता है। श्रमिकों के बिना किसी बड़ी परियोजना को पूरा करना काफी मुश्किल काम है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने श्रमिकों के हितों को ध्यान में रख कर काम कर रहे हैं। इसी उद्देश्य से भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की ओर से प्रदेश में श्रमिकों का पंजीकरण किया जा रहा है ताकि उन्हें सरकार द्वारा मिलने वाले लाभ का सीधा फायदा मिल सके।  श्रम एवं रोजगार मंत्री नायब सिंह सैनी ने यह जानकारी फरीदाबाद के ओमैक्स काॅमर्सियल साइट पर श्रमिकों से बात करते हुए दी। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि सरकारी योजनाओं का लाभ आर्थिक रूप से पिछड़े व अन्तिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए। इस पंजीकरण के बाद श्रमिकों को सरकारी योजनाओं के तहत मिलने वाली राशि सीधे उनके खाते में भेजी जायेगी। उन्होंने बताया कि यह पंजीकरण अभियान पूरे प्रदेश में 2 जुलाई से 31 जुलाई तक चलाया जा रहा है। जिसके पहले चरण में सभी शहरों के लेबर चैंक कवर किए गए। अब इसके बाद दूसरे चरण में कन्सट्रक्शन व काॅमर्सियल साइटों पर पंजीकरण किया जा रहा है। इस कार्य में श्रम विभाग के अधिकारी जुटे हुए हैं तथा श्रमिकों से भी अनुरोध किया जा रहा है कि वे श्रम विभाग के कार्यालय में जाकर अपना पंजीकरण करवा लें। इस मौके पर मंत्री श्री सैनी ने श्रमिकों को पंजीकरण काॅपियां भी वितरित की।  इस अवसर पर उनके साथ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के सदस्य सुरेन्द्र ठाकुर व रोहताश जांगड़ा, बोर्ड के सलाहकार हनुमान गोदारा, भाजपा नेता राजेश नागर व श्रम विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *