February 21, 2025

स्वर्गीय राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की

0
145
Spread the love

Faridabad News, 20 Aug 2019 : देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की दूरगामी सोच का ही परिणाम है कि आज भारत विश्व की एक अग्रणी शक्ति के रूप में स्थापित है उक्त विचार व्यक्त करते हुए युवा कांग्रेसी नेता एवं पूर्व निगम पार्षद योगेश कुमार ढींगड़ा ने कहा कि 21वीं सदी के भारत की जो कल्पना और तैयारी स्वर्गीय राजीव गांधी ने की थी उसी का परिणाम है कि आज हम विश्व में अपना एक विशेष स्थान रखते हैं।

श्री ढींगड़ा आज जहां एनआईटी स्थित रोज गार्डन में राजीव गांधी की जयंती के मौके पर आयोजित समारोह में उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे। इससे पूर्व यहां उपस्थित सैकड़ों लोगों ने राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनको अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर सभी उपस्थित लोगों को योगेश कुमार ढींगरा ने राजीव गांधी द्वारा बताए गए रास्ते पर चलने की शपथ भी दिलाई। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए श्री ढींगड़ा ने कहा कि राजीव गांधी ने अपने कार्यकाल के दौरान ही जहां 21वीं सदी के भारत की नीव रख दी थी वही कंप्यूटर जैसी तकनीक को भारत में लाने का श्रेय भी श्री राजीव गांधी को जाता है। उन्होंने आमजन का आव्हान किया कि कुछ लोग आज राजीव गांधी द्वारा किए गए विकास कार्यों का श्रेय लेना चाहते लेकिन इस देश की जनता यह भली-भांति जानती है कि आज भारतवर्ष जिस मुकाम पर है उसका श्रेय केवल कांग्रेस पार्टी तथा गांधी परिवार को जाता है। योगेश कुमार ढींगड़ा के अनुसार इस बात को फरीदाबाद की जनता सबसे अच्छी तरह से जानती है क्योंकि जब फरीदाबाद के बुजुर्ग पाकिस्तान से भारत आए थे उस समय कांग्रेस थी जिसने पाकिस्तान से आए लोगों को फरीदाबाद में बसाने का काम किया था और आज फरीदाबाद जो पूरे विश्व में एक औद्योगिक नगरी के रूप में पहचाना जाता था उसका श्रेय श्रीमती इंदिरा गांधी और राजीव गांधी को जाता है लेकिन यह आज इस क्षेत्र का दुर्भाग्य है कि यहां से लगातार उद्योग धंधे उजड़ रहे हैं। पूर्व पार्षद के अनुसार राजीव गांधी की दूरदर्शिता का ही परिणाम था कि आज भारत के युवा पूरे विश्व में अपनी सेवाएं दे रहे है। उन्होंने उपस्थित लोगों का आह्वान किया कि यदि देश-प्रदेश का विकास युवा वर्ग चाहता है और युवा वर्ग अपने मेहनत की रोटी चाहता है तो राजीव गांधी की नीतियों का पालन करें और प्रदेश में चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा के हाथ मजबूत करें।

इस मौके पर रमेश मदान, बसदेव सतीजा, मुकेश श्रीधर, पूरन मदान, नारायण मदान, मुकेश मदान, अनिल सतीजा, शंकर आहूजा, अशोक मदान, पंकज कक्कड़, हरेन्द्र सबरवाल, विपिन्न विरमानी, प्रशांत गौर, सरदार विरेन्द्र सिंह, सुमित भाटिया, अशोक भाटिया, धर्मवीर मदान, बलदेव मल्होत्रा, सतीश डावर, अनिल चुघ, टींकु डावर, सलीम खान, भोगल खान, बलराज बजाज, सुभाष कटारिया, ज्ञान छाबड़ा, वर्माजी, संजय गाबा, विनय शर्मा, हरीश कुमार, दर्शन बोहरा, दीपक मदान, संजय झा, अमित यादव, बलवंत यादव, नरेन्द्र भाटिया, मुल्कराज भड़ाना, अच्छेलाल, सरल, भंटी पवार, गोपाल, साबु खान, किशन दावर मौजूद रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *