February 22, 2025

यमुना रक्षक दल ने ददसिया गाँव के यमुना तट पर आयोजित किया गोपाष्टमी

0
123
Spread the love

Faridabad News, 16 Nov 2018 : यमुना रक्षक दल ने गोपाष्टमी के शुभ अवसर पर ददसिया गाँव के यमुना तट पर गौ पूजन के साथ हीं यमुना जी को अविरल तथा निर्मल बनाने हेतु जन जागरूकता अभियान का शुभारम्भ किया। प्रसिद्ध उद्योगपति एवं ददसिया गाँव के पूर्व सरपंच श्याम सुन्दर कौशिक के नेतृत्व में सैकड़ो गणमान्य ग्रामीण यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय संगठन मंत्री डॉ. आर. एन सिंह, आदर्श समाज सहयोग समिति के संरक्षक एवं प्रसिद्ध उद्योगपति के बी दुबे, भोजपुरी अवधी समाज के चेयरमैन रमाकान्त तिवारी, अंतर्राष्ट्रीय रौनियार वैश्य फेडरेशन के कार्यकारी अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता तथा पूर्वांचल फाउंडेशन के अध्यक्ष एस के सिंह का भव्य स्वागत किए। इस अवसर पर गौ माता तथा यमुना माता का विधि विधान से पूजन किया गया। यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय संगठन मंत्री डॉ. आर० एन सिंह ने अपना विचार रखते हुए कहा कि गौ वंश संरक्षण एवं संवर्धन, यमुना जी की अविरलता तथा निर्मलता, पर्यावरणीय असंतुलन के साथ अन्य गंभीर सामाजिक समस्याओं के सम्यक समाधान हेतु जन जागरण आवश्यक है। इस अवसर पर यमुना रक्षक दल के जनता नाम अपील का लोकार्पण किया गया। प्रसिद्ध उद्योगपति एवं ददसिया गाँव के पूर्व सरपंच श्याम सुन्दर कौशिक ने यमुना रक्षक दल के लोक कल्याणकारी अभियान की प्रशंसा करते हुए तन मन धन से सहयोग करने का वचन दिए। आदर्श समाज सहयोग समिति के संरक्षक एवं प्रसिद्ध उद्योगपति के बी दुबे ने कहा कि यमुना रक्षक दल का प्रयास अत्यंत सराहनीय है अतः हम सब को सहयोग करना चाहिए। भोजपुरी अवधी समाज के चेयरमैन रमाकान्त तिवारी ने कहा कि जिस नेक काम के लिए यमुना रक्षक दल प्रयासरत है उसमें हम सब को बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए। अंतर्राष्ट्रीय रौनियार वैश्य फेडरेशन के कार्यकारी अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता तथा पूर्वांचल फाउंडेशन के अध्यक्ष एस के सिंह ने भी यमुना रक्षक दल के लोक कल्याणकारी अभियान को अपना पूर्ण सहयोग देने तथा जन-जन तक पहूँचाने का वादा किए। वहाँ उपस्थित सैकड़ो गणमान्य ग्रामीणों ने यमुना मईया की जय तथा गौ माता की जय के उद्घोष के साथ यमुना रक्षक दल के लोक कल्याणकारी अभियान का समर्थन किए।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *