February 21, 2025

युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष रोहित नागर समर्थकों के साथ जनाक्रोश रैली में रवाना होते हुए

0
23
Spread the love

Faridabad News : दिल्ली में आयोजित होने वाली कांग्रेस की जनाक्रोश रैली में युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष रेाहित नागर अपने साथ सैकडों की संख्या में युवाओं का काफिला लेेकर दिल्ली रैली स्थल के लिए रवाना हुए। रैली स्थल से रवाना होने से पूर्व उपस्थित युवाओं को सम्बोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष रोहित नागर ने कहा कि कांग्रेस ही एक ऐसी सरकार है जिसने सदैव युवाओं को मान सम्मान दिया अन्य पार्टियो ने केवल युवाओं को इस्तेमाल कर शोषण किया है। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि हम सभी एक बार फिर कांग्रेस की सत्ता को वापिस लाये और अपना मान सम्मान बढाये।

रोहित नागर ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के दिशा निर्देश पर आयोजित यह जनाक्रोश रैली देश में एक इतिहास रचेगी और यह रैली कांग्रेस की रैलियों का रिकार्ड तोडेगी। उन्होंने कहा कि जनाक्रोश रैली की सफलता के बाद देश व प्रदेश से भाजपाईयो को यह सोचने पर मजबूर होना पड जायेगा कि अब उनका सत्ता में ज्यादा दिन नहीं है।
नागर ने कहा कि भाजपा सरकार ने अपने चार वर्षो के कार्यकाल में अपनी मनमर्जी के फैसले जिनमें नोटबंदी, जीएसटी लागू करना सहित अन्य कई तरह के निर्णय लेकर हर वर्ग को प्रताडि़त करने का कार्य किया है जिससे जनता पूरी तरह से दुखी हो चुकी है और वह कांग्रेस की तरफ देख रही है। उन्होंने कहा कि देश की जनता राहुल गांधी को देश का आगामी प्रधानमंत्री बनाने की ठान ली है बस इंतजार है तो केवल चुनावो का इसीलिए इस रैली में शामिल होकर लोग राहुल गांधी को मजबूत कर उन्हें विश्वास दिलाएंगे कि 2019 में कांग्रेस पुन: सत्ता में वापिसी करेंगी।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *