February 23, 2025

हमारे रिकोर्ड के मुताबिक विश्व में इससे बड़ा बाल महोत्सव नही हुआ है : कृष्ण ढुल

0
201
Spread the love

Chandigarh News, 22 Jan 2021 : बाल महोत्सव डिजिटल माध्यम से प्रदेशभर में मनाया गया है। इस बार कोविड के चलते ऑन लाइन बाल महोत्सव मनाया गया है। इस बार बाल महोत्सव 10 अक्टूबर से ऑन लाइन माध्यम से शुरू हुआ था। मैंने हर जिले में दस हजार बच्चों के रजिस्ट्रेशन यानि 2 लाख बच्चें प्रतिभागी बने ये लक्ष्य रखा गया था। इस बार रिकॉर्ड तोड़ बच्चें बाल महोत्सव से जुड़े और 4 लाख 96 हज़ार 850 बच्चें प्रतिभागी बनें हैं।

बाल कल्याण परिषद का हमारे रिकोर्ड के मुताबिक विश्व में इससे बड़ा बाल महोत्सव नही हुआ है। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकोर्ड ,लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकोर्ड और एशिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकोर्ड में बाल महोत्सव की इस उपलब्धि को शामिल करने के लिए आवेदन किया है। तीन जिले जिनमें सिरसा ,करनाल और हिसार में 30 हजार से ज्यादा बच्चें प्रतिभागी बने हैं जबकि सबसे ज्यादा झज्जर जिले में करीब 44 हज़ार बच्चें बाल महोत्सव से जुड़े हैं। प्रतिभागियों में 3 लाख 4 हजार 303 लड़कियां और 1 लाख 30 हज़ार 959 लड़के शामिल है।

ढुल ने कहा बाल महोत्सव में 70 फ़ीसदी लड़कियों ने बाज़ी मारी है जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की मुहिम को आगे बढ़ा रही है। 1 करोड़ से ज्यादा लोगों बाल महोत्सव से ऑन लाइन जुड़े है इसमें प्रदेश, देश और विदेश के यूजर्स शामिल है। बाल महोत्सव में हरियाणा के सिंगर औऱ बॉलीवुड -पॉलीवुड से अभिनेता- अभिनेत्रियों ने भी अपनी आहुति डाली है।

ढुल ने कहा इन स्टार ने अपने वीडियो के जरिए बच्चों की हौंसला अफजाई की और अपना संदेश दिया। बाल महोत्सव में फस्ट ,सेकेंड और थर्ड के अलावा सांत्वना पुरस्कार वन और टू देकर हर जिले में 22 लाख के ईनाम दिए हैं। 70 लाख की ऐच्छिक कोष से राशि बाल महोत्सव के लिए हरियाणा कैबिनेट के मंत्रियों ने दी है साथ ही हरियाणा के तीनों केंद्रीय राज्य मंत्री भी इसमें शामिल है।

ढुल ने कहा बाल महोत्सव का समापन राज्य बाल कल्याण परिषद के चेयरमैन और राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य ने किया है। हरियाणा के सभी कैबिनेट मंत्री भी डिजिटल माध्यम से बाल के समापन से जुड़े हैं। 25 करोड़ रुपये बाल कल्याण परिषद का बजट है राज्य स्तर सम्मान राशि 40 लाख रुपये दी गई है जबकि जिलों में हर जिले में करीब 22 – 22 लाख के पुरस्कार दिए जाएंगे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *