February 19, 2025

भाजपा ने मजदूरों का सदैव शोषण किया : तंवर

0
tawar
Spread the love

Jind News, 18 Jan 2019 :कांग्रेस प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ अशोक तवर ने आरोप लगाया कि भाजपा व इनेलो गरीब विरोधी हैं, जिन्होंने मजदूरों व कमजोर तबके का सदैव शोषण किया है। शुक्रवार को कांग्रेस चुनाव कार्यालय में इंटक कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने मजदूरों का आर्थिक मानसिक और शारीरिक शोषण किया है। उन्होंने यह भी कहा कि देश में और प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद प्रदेशवासियों और जींद वालों के काम प्राथमिकता से होंगे और बुजुर्गों को घर बैठे पेंशन, युवाओं को रोजगार के लिए नए-नए उद्योग धंधे स्थापित किए जाएंगे।

कांग्रेस सरकार बनने के बाद जींद के लोगों को अब दूसरे जिलों और प्रदेशों में काम धंधे के लिए नहीं जाना पड़ेगा। उनको रोजगार के साधन यही उपलब्ध कराए जाएंगे। जींद वालों के लिए नई रेलगाडिय़ां और किसान की फसलों को सीधा देश और विदेश में भेजने का काम करेंगे।

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी रणदीप सुरजेवाला
जींद को भी बदलेंगे और जींद वालों की जिंदगी भी बदलेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार से हर वर्ग दुखी है और कांग्रेस को विकल्प के रूप में देख रहा है। सम्मेलन में इंटक के प्रदेशाध्यक्ष अमित यादव, कुलदीप सोनी, जयपाल
लाली के अलावा जींद जिले के इंटक पदाधिकारियों व सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *