February 22, 2025

चंडीगढ़ ने बचाई देश की लाज, दुनिया के टॉप 52 शहरों में शुमार

0
11
Spread the love

Chandigarh News : ‘द सिटी ब्यूटीफुल’ का हर कोई दीवाना है, और अब इसकी अहमियत और बढ़ गई है। अमेरिका के प्रसिद्ध अखबार न्यूयॉर्क टाइम्स ने टूरिज्म के लिए दुनिया के टॉप 52 शहरों की एक लिस्ट तैयार की है, जिसमें पूरे भारत से सिर्फ चंडीगढ़ शहर का नाम दर्ज किया गया है।

अखबार के एक आर्टिकल में बताया गया है कि यह शहर पर्यटकों के रडार पर नहीं है, लेकिन हरियाली और वास्तु कला प्रेमियों के लिए चंडीगढ़ जन्नत है। इसकी हरियाली, स्वरूप और सुंदरता किसी को भी दीवाना बना सकती है। इस स्मार्ट सिटी का ट्रेवल सिटीज में 42वां नंबर है।

आर्टिकल में बताया गया है कि चंडीगढ़ के कैपिटल कॉम्प्लेक्स और पियरे जेनरे के संग्रहालय की पूरे विश्व में खास पहचान है। अपने बेहतरीन दर्जे के डिजाइन के लिए कैपिटल कॉम्प्लेक्स साल 2016-17 में यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट में शामिल हो चुका है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *