February 23, 2025

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के जन्मदिन पर काटा केक

0
Sonia 1
Spread the love

Rohtak News, 09 Dec 2018 : संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) की चैयरपर्सन सोनिया गांधी का जन्मदिन आज कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ललित मोहन सैनी के कार्यालय पर बड़े हर्षोल्लास व उत्साह के साथ मनाया गया। निर्वतमान मेयर रेणु डाबला, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता ललित मोहन सैनी, कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष तिलक राज मग्गू, कांग्रेस कमेटी के महासचिव सोमनाथ महता, महिला कांग्रेस की ब्लॉक अध्यक्ष सुरेश देवी, कृष्ण राव, अनुराग परवाना, नंदकिशोर कपूर, रामजीदास मिगलानी, ने कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी के अच्छे स्वस्थय व दीर्घायु होने की कामना की और उन्हें अपनी शुभकामनाऐं भी दी । कार्यक्रम में सर्वप्रथम निर्वतमान मेयर रेणु डाबला व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता ललित मोहन सैनी ने केक काटा। निर्वतमान मेयर रेणु डाबला ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की सरकार में हर वर्ग के कल्याण के लिये जनकल्याण की योजनाएं चलाकर सोनिया गांधी ने अपने आपको आम आदमी का हितैषी साबित कर दिया है। सोनिया गांधी ने कांग्रेस की बागडोर संभालने के पश्चात कांग्रेसजनों को एकजुट कर पार्टी को मजबूत करने का काम किया है। भाजपा पर प्रहार करते हुये कहा कि देश व प्रदेश में पहली ऐसी सरकार बनी हैं, जिसका ग्राफ इतनी जल्दी गिर गया हैं। विगत चुनावों में भाजपा द्वारा किये गये लोकलुभावने वायदों से परेशान जनता आज सडक़ पर हैं।
प्रदेश का हर वर्ग चाहे कर्मचारी, व्यापारी, किसान, मजदूर हर वर्ग मौजूदा सरकार से आजिज हो चुका हैं। बिजली के बिलो में बेतहाश वृद्वि कर आम आदमी की कमर तोडने का काम भाजपा सरकार ने किया हैं।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *