February 22, 2025

उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने पूर्व उप प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी देवीलाल की पुण्यतिथि पर श्रृद्धांजलि अर्पित की

0
201
Spread the love

Chandigarh News, 6th April 2021 : हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने पूर्व उप प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी देवीलाल की पुण्यतिथि पर श्रृद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि लोग आज उन्हें ‘किसान मसीहा’ के रूप में याद करते हैं।

हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने पूर्व उप प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी देवीलाल की 20 वीं पुण्यतिथि पर नई दिल्ली में संघर्ष स्थल स्मारक पर पहुँचकर उन्हें श्रृद्धांजलि अर्पित की। पूर्व सांसद अजय सिंह चौटाला ने भी उन्हें श्रृद्धांजलि अर्पित की।

श्रृद्धांजलि अर्पित करने के उपरांत मीडिया से बातचीत करते हुए हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि पूर्व उप प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी देवीलाल को लोग ‘किसान मसीहा’ के रूप में याद करते हैं। वे राजनीति के संस्थान थे। उन्होंने अनेक सामाजिक सुरक्षा योजनाएं प्रारंभ की और सदैव सामाजिक उत्थान के लिए कार्य किए।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *