February 21, 2025

18 अक्टूबर को जिला स्तरीय बाल महोत्सव प्रतियोगिताओं का शुभारंभ करेंगे उपायुक्त अजय कुमार

0
DC Nuh
Spread the love

नूंह, 06 अक्टूबर। उपायुक्त श्री अजय कुमार ने बताया कि हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद चंडीगढ़ के निर्देशानुसार पहली कक्षा से लेकर बारहवीं कक्षा तक के बच्चों के लिए 18 अक्टूबर से 21अक्टूबर तक के बीच विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाया जाएगा। और जिला स्तर पर विजेता विद्यार्थी मंडल स्तरीय व राज्यस्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे।

उपायुक्त एवं जिला बाल कल्याण परिषद के अध्यक्ष श्री अजय कुमार ने बताया कि जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में विजेता बच्चों को 14 नवम्बर को आयोजित जिला स्तरीय समारोह में पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए जिला बाल कल्याण परिषद बाल भवन नूंह नियर पुरानी सब्जी मंडी से संपर्क किया जा सकता है।

जिला बाल कल्याण अधिकारी कमलेश शास्त्री ने बताया की। जिला स्तरीय बाल महोत्सव- 2022 हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद चंडीगढ़ की मानद महासचिव श्रीमती रंजीता मेहता के कुशल मार्गदर्शन में पूरे हरियाणा प्रदेश में किया जा रहा है। इसी कड़ी में माननीय उपायुक्त श्री अजय कुमार जी के आदेशानुसार व मार्गदर्शन में स्थान -सरदार गुरमुख मेमोरियल स्कूल में निम्न प्रकार से कराया जाएगा।

जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का शेड्यूल निम्न प्रकार
*ग्रुप 1में पहली कक्षा से पांचवी कक्षा तक।
ग्रुप 2 में छठी कक्षा से आठवीं कक्षा तक।
ग्रुप 3 में नौवीं कक्षा से दसवीं कक्षा तक।
ग्रुप 4 में 11वीं कक्षा से 12वीं कक्षा तक।*

18 अक्टूबर को आयोजित होने वाली प्रतियोगिता ।
ग्रुप डांस , 6 से 8 मिनट और 6 से 9 मिनट का समय सिर्फ ग्रुप 4 के लिए, इस प्रतियोगिता में किसी भी प्रकार के अभद्र गीत या नृत्य को स्वीकार नहीं किया जाएगा। ग्रुप 3 और 4 में थाली पूजन, कलश सजावट समय 30 मिनट , ग्रुप 2 में दिया/ कैंडल डेकोरेशन, समय 30 मिनट, ग्रुप 1 एवं 2 में क्ले मॉडलिंग, समय 1 घंटा ।ग्रुप 1 में कार्ड मेकिंग समय 30 मिनट होगा।
19 अक्तूबर को होने वाली प्रतियोगिता।
एकल नृत्य ग्रुप 1,2, ग्रुप के लिए समय 3 से 5 मिनट, ग्रुप 3,4, के लिए समय 4 से 6 मिनट होगा, बेस्ट ड्रामेबाज ग्रुप 1 एवं 2 के लिए समय 3 से 5 मिनट होगा। स्केचिंग ऑन स्पॉट ग्रुप 2, 3, 4, के लिए समय 2 घंटे।
सोलो क्लासिकल डांस, ग्रुप 2, के लिए समय 3 से 5 मिनट, ग्रुप 3 ,4, में समय 4 से 6 मिनट होगा।
दिनांक 20 अक्टूबर को होने वाली प्रतियोगिता देशभक्ति समूह गान ग्रुप 2 ,3, के लिए समय 3 से 5 मिनट ग्रुप 4 के लिए समय 4से 6 मिनट होगा। कोई भी लोकगीत ,सामान्य गीत अशिष्ट स्वीकृत नहीं होगा। फन गेम लड़कों के लिए ग्रुप 3 समय 15 मिनट होगा विषय लड़कों द्वारा साड़ी बांधना तथा कैट बात करना। फन गेम लड़कियों के लिए ग्रुप 3 समय 15 मिनट होगा। अलग-अलग शैलियों में पगड़ी बांधना हुए धोती बांधना।
भाषण प्रतियोगिता ग्रुप 3, 4 ,समय 3 से 5 मिनट होगा। तृतीय समूह के लिए निम्नलिखित कोई एक विषय 1. भारतीय शिक्षा प्रणाली के गुण /दोष।
2. पर्यावरण बचाओ।
3. योग स्वास्थ्य एवं फिटनेस।
4. बाल अधिकार।
5. बाल श्रम।
6. खेलों में हरियाणा की उपलब्धि/ भूमिका।
ग्रुप 4 के लिए निम्नलिखित में से कोई एक विषय
1. कोविड-19
2. सोशल मीडिया
3. जलवायु परिवर्तन
4. आपदा प्रबंधन
5. सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान के खतरे
6. नशा मुक्ति
7. ऑनलाइन शिक्षा के गुण व दोष
8. खेलों में हरियाणा की उपलब्धि /भूमिका।
प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता ग्रुप 2, 3, 4 के लिए विषय वर्तमान सामयिकी तथा सामान्य ज्ञान।
दिनांक 21 अक्टूबर को होने वाले निम्न प्रतियोगिता
एकल गीत ग्रुप 2, 3, 4, समय 3 से 5 मिनट होगा। कोई भी लोकगीत सामान्य गीत अशिष्ट स्वीकृत नहीं होगा।
फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में ग्रुप 1 समय 1 से 2 मिनट होगा।
पोस्टर मेकिंग ग्रुप 2 3 4 समय 2 घंटे विषय केवल सामाजिक मुद्दों पर जैसे बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, कन्या भूर्ण हत्या, जल बचाओ, पर्यावरण ,वन्य जीवन ,कोविड-19 के दौरान स्वच्छता का महत्व आदि।
रंगोली प्रतियोगिता ग्रुप 3 और 4 समय एक घंटा 30 मिनट विषय स्वागत, कोई भी पक्षी, कोई भी फूल, बेटी बचाओ कोई त्यौहार तथा किसी भी प्रमुख व्यक्ति की स्केच दिवाली। उक्त प्रतियोगिता में भोजन सामग्री जैसे दाल, आटा, व गेहूं का प्रयोग वर्जित है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *