February 20, 2025

खेल विभाग की उपनिदेशक बबीता फौगाट ने दिया इस्तीफा

0
104
Spread the love

Chandigarh News, 07 Oct 2020 : खेल विभाग की उपनिदेशक बबीता फौगाट ने आज अपने पद से इस्तीफा दे दिया। बबीता फौगाट ने खेल विभाग के प्रधान सचिव को अपना इस्तीफा भेजा। बबीता फौगाट बीते साल विधानसभा चुनाव में दादरी से भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ा था लेकिन हार गई थी। बाद में उन्हें सरकार ने खेल निदेशक पद का तोहफा दिया था। उन्होंने लिखा है कि एक महीने का नोटिस मानते हुए मेरा इस्तीफा स्वीकार किया जाये। इसी बीच जानकारी मिली है कि बबीता आज सीएम मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात कर सकती हैं।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बबीता राजनीति में ही अपना भविष्य बनाना चाहती हैं और अगले महीने होने वाले बिहार विधानसभा और हरियाणा की बरोदा सीट के उपचुनाव में भाजपा के लिए प्रचार करेंगी।

 

 

 

 

 

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *