February 21, 2025

एक शाम बच्चों के नाम मुहिम के 10वें सत्र का हुआ आयोजन

0
16
Spread the love

Gurugram News : एक शाम बच्चों के नाम मुहिम के 10 वें सत्र का आयोजन 24 दिसम्बर 2017 को गुरुग्राम के नाथुपुर ग्राम में सम्पन्न हुआ। क्रिसमस की पूर्व संध्या पर आयोजित इस सत्र को क्रिसमस को समर्पित किया। बच्चों को बताया गया क्रिसमस मदद को प्रेरित करने वाला पर्व है व हमे सदैव मदद के लिए तत्तपर रहना चाहिए। इस अवसर पर क्रिसमस ट्री को बच्चों के द्वारा सजाया गया। सभी बच्चो को खाने की वस्तुएं उपहार स्वरूप प्रदान की गई। कार्यक्रम के सहसंयोजक अमरेंद्र, रोहित व पंकज के निर्देशन में सभी गतिविधियों को सम्पन्न कराया गया। कार्यक्रम के मुख्य संयोजक सौरभ कुमार ने बताया क्रिसमस मदद को प्रेरित करने वाला त्यौहार है हमे मदद के लिए आगे आना चाहिए। कार्यक्रम में उपस्थित कुछ परिजनों ने मुहिम की प्रशंसा की व बताया उनके बच्चो के व्यवहार में बहुत से सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिल रहे है। ये सुनना मोहिम के सभी सदस्यों के लिए गर्व का विषय है। कार्यक्रम में उमेश व दिलीप भी उपस्थित रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *